ICC टी20 विश्व कप : संजू सैमसन की अविस्मरणीय पारी से भारत छठी बार सेमीफाइनल में, अंतिम मैच में वेस्टइंडीज परास्त
कोलकाता, 1 मार्च। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 97 रन, 50 गेंद, चार छक्के, 12 चौके) का बल्ला जरूरत के वक्त जमकर गरजा और रविवार की रात खचाखच भरे ईडन गार्डंस में उनकी अविस्मरणीय पारी का परिणाम भी दिखा, जब मौजूदा चैम्पियन व सह मेजबान भारत ने सुपर 8 के अंतिम ग्रुप एक मैच में चार गेंदों के शेष रहते वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर ICC टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में छठी बार अपनी जगह सुरक्षित कर ली।
Take a bow, Sanju Samson 🙇♂️#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/8sDSdkiIWw
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/45sjJydel9
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
पॉवेल व होल्डर की ताबडतोड़ भागीदारी से 195 रनों तक पहुंचा था विंडीज
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य पूर्व चैम्पियन वेस्टइंडीज ने अंतिम छह ओवरों में रोवमैन पॉवेल (नाबाद 34 रन, 19 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) और जैसन होल्डर (नाबाद 37 रन, 22 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) की ताबड़तोड़ भागीदारी से पांच विकेट पर 195 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
India seal the #T20WorldCup 2026 semi-final spot with an emphatic victory over West Indies 👏
📝: https://t.co/OKsnqruOB4 pic.twitter.com/QwJQoBP0jN
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 1, 2026
संजू ने अंतिम ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्के के बाद जड़ा विजयी चौका
जवाबी काररवाई में संजू पारी की शुरुआत से अंत तक डटे रहे और टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते वक्त भारत के सर्वोच्च स्कोरर बनने के बीच उन्होंने साथी बल्लेबाजों के छिटपुट सहयोग से टीम इंडिया को 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रनों तक पहुंचा दिया। उन्होंने अंतिम ओवर में रोमारियो शेफर्ड की पहली दो गेंदों पर छक्का व चौका जड़ते हुए करोड़ों भारतीय प्रशंसकों को खुशियों से भर दिया। यह संजू का ही प्रताप था कि भारत ने टी20 विश्व कप में अपने सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करते हुए सफलता भी हासिल कर ली।
India's stunning #T20WorldCup victory against West Indies was one for the history books 📝 🤩
Watch how the action unfolded in Kolkata 👉 https://t.co/Whq8en7e8f pic.twitter.com/TEiwUKqOzn
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 1, 2026
भारत की 5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी मुलाकात
सुपर 8 ग्रुप एक में दूसरे स्थान पर रहे भारत की अब पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप दो में शीर्षस्थ इंग्लैंड से दूसरे सेमीफाइनल में मुलाकात होगी। वहीं ग्रुए में अजेय रहे दक्षिण अफ्रीका का, जिसने आज ही नई दिल्ली में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से शिकस्त दी, चार मार्च को यहीं (कोलकाता) में न्यूजीलैंड से सामना होगा। फाइनल आठ मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
𝐀𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞𝐧 𝐭𝐡𝐞𝐫𝐞 𝐰𝐞𝐫𝐞 𝐟𝐨𝐮𝐫 🤩
The #T20WorldCup 2026 semi-finals are locked 🔒
More details➡️ https://t.co/dft5Jg71SE pic.twitter.com/Ce3HPGXyzx
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 1, 2026
सैमसन व कप्तान सूर्या ने तीसरे विकेट पर जोड़े 58 रन
बड़े लक्ष्य के सामने तिरुवनंतपुरम के 31 वर्षीय बल्लेबाज संजू ने शुरुआत से ही नजरें जमा लीं। लेकिन सामने वाले छोर पर अभिषेक शर्मा (10 रन, 11 गेंद, दो चौके), ईशान किशन (10 रन, छह गेंद, दो चौके) शुरुआती हाथ दिखाने के बाद क्रमशः अकील हुसैन (1-22) व जैसन होल्डर (2-38) के शिकार हो गए (2-41)। कप्तान सूर्यकुमार यादव (18 रन, 16 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने मौके की नजाकत समझते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सैमसन का साथ निभाना बेहतर समझा और और दोनों के बीच 35 गेंदों पर 58 रनों की साझेदारी आ गई।
BIG occasion 🤝 BIG knock
Sanju Samson is adjudged the Player of the Match at the Eden Gardens ✨
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/tmKNBWbFNA
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
तिलक वर्मा बने दूसरे सर्वोच्च स्कोरर
सामर जोसेफ (2-42) ने 11वें ओवर में 99 के स्कोर पर सूर्या को लौटाकर यह भागीदारी तोड़ी तो दूसरे सर्वोच्च स्कोरर तिलक वर्मा (27 रन, 15 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ने संजू की मौजूदगी में आकर्षक प्रहारों के बीच स्कोर 141 रनों तक पहुंचाया। 15वें ओवर में होल्डर की गेंद पर तिलक के रूप में हेटमायर ने अपना तीसरा कैच पकड़ा तो हार्दिक पंड्या (17 रन, 14 गेंद, दो चौके) ने भी सैमसन का साथ निभाने की कोशिश की।
📸📸
A memorable night at Eden Gardens 🥳#TeamIndia register their highest successful chase in ICC Men's T20 World Cups ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/lEpN4LIWXU
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
शिवम संग संजू ने दिया जीत को अंतिम स्पर्श
एकबारगी लगा कि संजू व पंड्या ही दल की नैया पार लगा देंगे, तभी जोसेफ ने 179 के योग पर हार्दिक को भी मायूस कर दिया। उस समय 10 गेंदों पर भारत को 17 रनों की दरकार थी। फिलहाल शिवम दुबे (नाबाद आठ रन, चार गेंद, दो चौके) ने उतरते ही दो चौके जड़े और अंतिम ओवर में संजू ने भारतीय जीत को अंतिम स्पर्श दिया।
The energy levels have been through the roof at the Eden Gardens 📈🏟️
Grab your #T20WorldCup tickets now 📲 https://t.co/MTaA1pGRJB pic.twitter.com/xVu5orG31o
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 1, 2026
Cometh the hour, cometh Sanju Samson! 🫡
9⃣7⃣*(50) – A knock for the ages to take #TeamIndia into the semi-finals 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/ftJRp2wMTE
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
चेज व होप ने पहले विकेट पर 68 रनों की भागीदारी की
इसके पूर्व भारतीय टीम शुरुआती दबाव में आ गई, जब कैरेबियाई ओपनद्वय रोस्टन चेज (40 रन, 25 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) व कप्तान शाइ होप (32 रन, 33 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने 53 गेंदों पर 68 रनों की साझेदारी कर दी। हालांकि इस दौरान चेज को दो जीवनदान भी मिले। अंततः वरुण चक्रवर्ती (1-40) ने नौवें ओवर में होप को बोल्ड मारकर भारत को पहली सफलता दिलाई।
Sanju Samson scripts an innings for the ages to see India through to the #T20WorldCup semi-finals 👊
Watch highlights from every match of the ICC Men’s T20 World Cup on https://t.co/5AuGFN3SRa 🎥https://t.co/Whq8en7e8f
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 1, 2026
होल्डर व पॉवेल ने अंतिम 35 गेंदों पर ठोक दिए 76 रन
वेस्टइंडीज ने 11ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार किया तो जसप्रीत बुमराह (2-36) ने 12वें ओवर में दो बड़ी सफलताएं हासिल कीं और चेज के बाद शिमरॉन हेटमायर (27 रन 12 गेंद, दो छक्के, एक चौका) को निबटाया। शेरफेन रदरफोर्ड (14 रन, नौ गेंद, एक छक्का) भी जल्द ही हार्दिक पंड्या (1-40) के शिकार हो गए। हालांकि इसके बाद पॉवेल और होल्डर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों पर 76 रनों की अटूट साझेदारी से दल 195 रनों तक पहुंचा दिया।
This pair produced the goods in the 1st innings.💥
76* run partnership at a crucial stage of the game.👏🏾#T20WorldCup | #MaroonSpirit | #INDvWI pic.twitter.com/EEkRqNBESU
— Windies Cricket (@windiescricket) March 1, 2026
कुल मिलाकर देखें तो बीच के ओवरों में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन भारत ने उन्हें डेथ ओवरों के लिए बचाकर रखा, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसी क्रम में भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह (0-43) सबसे महंगे साबित हुए, जिनके खिलाफ 16वें ओवर में 24 रन जड़ दिए। फिलहाल अंत भला तो सब भला और सैमसन ने अपनी जिम्मेदारान पारी से मेजबानों को निराश नहीं किया।
