1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. AI Impact Summit में शामिल होंगे बिल गेट्स, कम्पनी ने जारी किया बयान
AI Impact Summit में शामिल होंगे बिल गेट्स, कम्पनी ने जारी किया बयान

AI Impact Summit में शामिल होंगे बिल गेट्स, कम्पनी ने जारी किया बयान

0
Social Share

नई दिल्ली, 17 फरवरी। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे।

गौरतलब है कि आज ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ की वेबसाइट पर मेहमानों की सूची में उनका नाम नहीं था। ऐसे में खबरें चल रही थीं कि सरकार ने उनका निमंत्रण रद कर दिया है। इसकी वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादित दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया गया था।

बिल गेट्स फाउंडेशन ने मीडिया में पूर्व प्रसारित दावों का खंडन किया

फिलहाल बिल गेट्स फाउंडेशन ने मीडिया की पूर्व प्रसारित खबरों में उन दावों का खंडन किया कि गेट्स एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल नहीं होंगे। फाउंडेशन ने कहा, ‘वह एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल हो रहे हैं। वह तय समय पर वहां पर मौजूद रहेंगे और मुख्य भाषण देंगे।” गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए सोमवार को ही भारत आ गए थे। वह कल विजयवाड़ा में थे।

गेट्स बोले- एपस्टीन से मुलाकात करना मेरी बड़ी गलती थी

जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जिस पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। 2019 में जेल में उसकी आत्महत्या के बाद, हाल ही में उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। इसमें बिल गेट्स का भी नाम था।

इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और गेट्स के बीच गहरे संबंध थे। एपस्टीन ने कथित रूप से गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। बिल गेट्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन मुलाकातों पर अफसोस जताया है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने एपस्टीन के साथ जो भी समय बिताया, मुझे उसका पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।’ गेट्स पहले भी कह चुके हैं कि उन्होंने एपस्टीन से केवल चैरिटी और फंडरेजिंग के सिलसिले में मुलाकात की थी, लेकिन अब वो इसे एक बड़ी गलती मानते हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code