रायपुर, 20 अक्टूबर। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 91 रन, 41 गेंद, पांच छक्के, 10 चौके) व ओपनर शेफाली वर्मा (69 रन, 37 गेंद, पांच छक्के, छह चौके) ने जहां धुआंधार बल्लेबाजी की वहीं नंदिनी शर्मा (3-18) की अगुआई में गेंदबाजों ने भी कसावट प्रदर्शित की। इसका परिणाम यह हुआ कि भारतीय महिलाओं ने मंगलवार को यहां खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी जिम्बॉब्वे को 92 रनों से रौंदने के साथ तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर लिया।
𝙒.𝙄.𝙉.𝙉.𝙀.𝙍.𝙎 🏆
Congratulations to #TeamIndia on clinching the T20I Series with a 3️⃣-0️⃣ margin 🥳
#INDvZIM | @mflone_ https://t.co/62ghSE0NMx
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
हरमनप्रीत व शेफाली के अर्धशतकों से 216 रनों तक पहुंचा भारत
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले भारत ने हरमनप्रीत व शेफाली की अर्धशतकीय पारियों के सहारे सात विकेट पर 216 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सात विकेट पर 124 रनों तक ही पहुंच सकी।
Hurricane Harmanpreet took over in Raipur 👌
Relive her 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 winning knock ▶️ https://t.co/QF6V68oG29
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet https://t.co/ZpFGWi4mlx
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
मायर्स व बिलव्ड की 82 रनों की भागीदारी निरर्थक
कठिन लक्ष्य के सामने जिम्ब्बावे की शुरुआत दयनीय रही और दो ओवरों में 12 रनों के भीतर दो बल्लेबाज निकल गईं। हालांकि ओपनर शार्न मायर्स (60 रन, 49 गेंद, चार छक्के, चार चौके) व हरफनमौला बिलव्ड बिजा (44 रन, 50 गेंद, पांच चौक) ने 78 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी से मेहमानों को संघर्ष में लौटाने की कोशिश की।
Scenes to savour! ✨
🎥 Smriti Mandhana receives the @mflone_ T20I series winners’ trophy from BCCI Hon. Joint Secretary Mr Prabhtej Bhatia @prabhtejb in her first series as full-time captain 🏆
#TeamIndia | #INDvZIM | @mandhana_smriti https://t.co/Uu3j1MxbEh
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
लेकिन इससे केवल हार का अंतर ही कम हो पाया क्योंकि बचे छह ओवरों में 30 रनों के भीतर पांच बल्लेबाज लौट गईं। नंदिनी शर्मा के अलावा क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, दीप्ति शर्मा व निकी प्रसाद ने आपस में चार विकेट बांटे।
Superb bowling 🤝 Good fielding
🎥 Nandni Sharma’s twin strikes, ft. Prema Rawat’s fine catch in the deep 🫴☝️
Updates ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/ZwimuIFol2
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
शेफाली व अनुष्का के बीच 32 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी
इसके पूर्व भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खुद क्रीज पर न उतरते हुए शेफाली के साथ अनुष्का शर्मा (28 रन, 20 गेंद, एक छक्का, चार चौके) को पारी की शुरुआत में भेजा। इनमें लगातार दूसरा पचासा जड़ने वाली शेफाली ने अनुष्का संग 32 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी से अच्छी नींव रखी।
Emphatic! 👏
#TeamIndia clinch the series 3-0 with their biggest win at home (by runs) in T20Is 🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K
#INDvZIM | @mflone_ https://t.co/e0Wo6FZofm
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
हरमनप्रीत व शेफाली ने 41 गेंदों पर ठोके 84 रन
अनुष्का व निकी प्रसाद (नौ रन, एक चौका) के त्वरित अंतराल पर आउट होने के बाद बीते दिनों तीनों प्रारूप की कप्तानी छोड़ने वाली 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने कमान संभाली और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट पर अपने आक्रामक कौशल का शानदार नमूना पेश किया। इस क्रम में पूर्व कप्तान ने शेफाली के साथ 41 गेंदों पर ही 84 रन ठोक दिए।
1️⃣2️⃣8️⃣ runs in 3️⃣ matches 👌
4️⃣2️⃣.6⃣6⃣ Average 👏
Consecutive half centuries 💪Vice-captain Shafali Verma is adjudged the Player of the Series 🫡
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma https://t.co/APWPZb23nb
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
भारत ने आखिरी 5 ओवरों में 62 रन जोड़े
तीन मैचों में 128 रनों के साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनीं शेफाली को 15वें ओवर में ऑफ स्पिनर बिलव्ड बिजा (3-50) ने लौटाकर भागीदारी तोड़ी तो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हरमनप्रीत ने अंतिम तक क्रीज पर टिकते हुए टीम को 210 रनों के पार पहुंचाया। भारत ने आखिरी पांच ओवरों में चार विकेट खोकर 62 रन जोड़े।
Superb shotmaking on display tonight 🤌
Harmanpreet Kaur brings up a 2️⃣5️⃣-ball fifty 🔥
Updates ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet https://t.co/AbHUD2SYDs
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
वड़ोदरा में 23 अक्टूबर से खेली जाएगी तीन मैचों की वनडे सीरीज
उल्लेखनीय है कि इसी मैदान पर भारत ने पहला मैच चार विकेट और दूसरा मैच नौ विकेट से जीता था। अब इन दोनों टीम के बीच तीन वनडे मैच की श्रृंखला खेली जाएगी। तीनों मैच वड़ोदरा में क्रमशः 23, 25 व 28 अक्टूबर को खेले जाएंगे।


