1. Home
  2. राज्य
  3. महाराष्ट्र
  4. महाराष्ट्र : भाजपा की रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर
महाराष्ट्र : भाजपा की रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर

महाराष्ट्र : भाजपा की रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर

0
Social Share

मुंबई, 7 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रितु तावड़े को आज मुंबई महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। चूंकि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) मेयर का पद खुली श्रेणी (जातिगत आरक्षण लागू नहीं) में महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है, ऐसे में पहले ही स्पष्ट था कि मुंबई को इस बार महिला महापौर मिलेगी।

मुंबई में पहली बार भाजपा का महापौर बनेगा

दिलचस्प यह है कि मुंबई में पहली बार भाजपा का महापौर बनेगा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने नाम का एलान किया है। वहीं शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी डिप्टी मेयर बनेंगे। शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने यह घोषणा की।

मेयर-डिप्टी मेयर पर महायुति की जीत निश्चित

भाजपा मेयर प्रत्याशी रितु तावड़े घाटकोपर से तीन बार की पार्षद और शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं जबकि शिवसेना ने मुंबई के वार्ड नंबर 5, मागाथाने के पार्षद संजय शंकर घाड़ी को उप महापौर पद के लिए नामित किया है। बहुमत को देखते हुए महायुति पार्टी के महापौर और उप महापौर पदों के उम्मीदवारों की जीत निश्चित मानी जा रही है।

अगले सवा वर्ष के लिए उप महापौर होंगे घाड़ी

डिप्टी मेयर के पद के लिए शिवसेना ने यह साफ किया है कि घाड़ी उप महापौर पद पर डेढ़ साल तक बने रहेंगे। शिवसेना सचिव संजय मोरे ने एक बयान में कहा है कि घाड़ी 15 महीने तक उप महापौर के रूप में कार्य करेंगे। दरअसल, घाड़ी शिवसेना (यूबीटी) के उन वरिष्ठ पूर्व पार्षदों में से एक हैं, जो पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। मुंबई में उप महापौर के कार्यकाल को विभाजित करके शिवसेना अपने चार पार्षदों को अवसर देना चाहती है।

11 फरवरी को बीएमसी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव तय

दरअसल, मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज, सात फरवरी को समाप्त हो रही है। उसके बाद 11 फरवरी को चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा-शिवसेना गठबंधन मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए आवेदन दाखिल करेगा। इस दौरान सभी पार्षद मौजूग रहेंगे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस मेयर व डिप्टी मेयर पदों के लिए उम्मीदवार उतार सकती हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code