hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी टी20 लीग-3 : काशी रूद्राज की टीम पूरी तरह तैयार, खिलाड़ियों ने बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > यूपी टी20 लीग-3 : काशी रूद्राज की टीम पूरी तरह तैयार, खिलाड़ियों ने बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद
खेलहिन्दी

यूपी टी20 लीग-3 : काशी रूद्राज की टीम पूरी तरह तैयार, खिलाड़ियों ने बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

Revoi Editor
Last updated: August 7, 2025 9:29 pm
Revoi Editor
Published: August 7, 2025
Share
SHARE

वाराणसी, 7 अगस्त। करन शर्मा की अगुआई वाली काशी रूद्राज की टीम लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 17 अगस्त से छह सितम्बर तक प्रस्तावित यूपी टी20 लीग के तीसरे सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है। इस क्रम में पहले सत्र की विजेता टीम ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

कप्तान करन शर्मा, शिवम मावी, उपेंद्र यादव, शिवा सिंह और स्थानीय खिलाड़ी यशोवर्धन सिंह सहित पूरी टीम नया सीजन शुरू होने से पहले श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने पहुंची थी। दर्शन-पूजन के बाद टीम ने अपने होम ग्राउंड पर मीडिया से बातचीत भी की।

काशी रूद्राज के खिलाड़ियों ने सीजन 3 को लेकर खुशी जाहिर की और अपनी रणनीतियां और उम्मीदें बताई। बातचीत से यह साफ हुआ कि टीम पूरी तरह तैयार है और उन्हें इस सीजन से बहुत उम्मीदें हैं। कप्तान करन शर्मा ने कहा – ‘सीजन 3 की शुरुआत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन से करना हमारे लिए वाकई मायने रखता है। हम सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। सीजन शुरू होने से पहले इस पल को साथ में बिताना हमारे रिश्ते और हौसले को और मजबूत करता है। हम आने वाली चुनौतियों को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हम अपने फैंस को एक यादगार सीजन देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें अपने स्थानीय दर्शकों का समर्थन बहुत प्यारा है और आज उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।’

https://hindi.revoi.in/wp-content/uploads/2025/08/करन-शर्मा.mp4

काशी रूद्राज के प्रतिनिधि गौरव बत्रा ने भी यही भावना जताई और टीम की मेहनत और जुड़ाव को खास करार देते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारे खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर मेहनत नहीं कर रहे, बल्कि वाराणसी की आत्मा से भी जुड़ रहे हैं। यह मीडिया इंटरैक्शन हमारे लिए बहुत जरूरी था ताकि हम सीजन 3 के लिए अपनी सोच सभी के साथ बांट सकें और अपने समर्थकों व मीडिया का उनके लगातार सपोर्ट के लिए धन्यवाद कर सकें। हमें अपनी टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा है और हमें यकीन है कि हम ऐसा परफॉर्म करेंगे, जिससे वाराणसी को गर्व होगा। सीजन एक की जीत से मिली सफलता को हम बरकरार रखेंगे।’

https://hindi.revoi.in/wp-content/uploads/2025/08/बत्रा.mp4

इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

कुल छह टीमों के बीच आयोजित यूपी टी20 लीग-3 के सभी मुकाबले इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी लिव और सोनी टेन 3 पर किया जाएगा। काशी रूद्राज के मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है –

  • 18 अगस्त : बनाम गोरखपुर लॉयंस (अपराह्न 3.00 बजे)।
  • 19 अगस्त : बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (अपराह्न 3.00 बजे)।
  • 21 अगस्त :  बनाम नोएडा किंग्स (अपराह्न 3.00 बजे)।
  • 23 अगस्त : बनाम मेरठ मैवेरिक्स (अपराह्न 3.00 बजे)।
  • 24 अगस्त : बनाम लखनऊ फाल्कन्स (शाम 7.30 बजे)।
  • 25 अगस्त : बनाम गोरखपुर लॉयंस (शाम 7.30 बजे)।
  • 26 अगस्त : बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (शाम 7.30 बजे)।
  • 28 अगस्त : बनाम नोएडा किंग्स (शाम 7.30 बजे)।
  • 30 अगस्त : बनाम मेरठ मैवेरिक्स (शाम 7.30 बजे)।
  • 1 सितम्बर : बनाम लखनऊ फाल्कन्स (शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

NIA ने भारतीय दूतावास पर हमलों को लेकर 43 संदिग्धों की पहचान की, 50 से ज्यादा जगहों पर की छापेमारी
रामपुर ने बचा ली भाजपा और सीएम योगी की लाज, रालोद ने खतौली छीनी तो भाजपा ने आजम खान का किला कब्जाया
जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर
सेवा भोज योजना के तहत धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं को जीएसटी में छूट देती है केंद्र सरकार
जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से पीएम मोदी की पहली मुलाकात
TAGGED:CricketKashi Rudra's is fully preparedplayers took blessings of Baba BholenathUP T20 League-3
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?