hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना

Revoi Editor
Last updated: July 23, 2025 4:51 pm
Revoi Editor
Published: July 23, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपराह्न ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। उन्होंने इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और ठोस परिणाम हासिल करने की उम्मीद जताई, जो भारत की वैश्विक और क्षेत्रीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ब्रिटेर रवानगी के प्रस्थान वक्तव्य में कही यह बात 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के निमंत्रण पर पीएम मोदी यात्रा के पहले चरण में आज रात लंदन पहुंचेंगे। यह पीएम मोदी की ब्रिटेन की चौथी यात्रा है। अपने प्रस्थान वक्तव्य में उन्होंने कहा, ‘भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, शिक्षा, स्थिरता, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों तक फैला हुआ है।’

Leaving for UK, a country with which our Comprehensive Strategic Partnership has achieved significant momentum in the last few years. I look forward to my talks with PM Keir Starmer and my meeting with His Majesty King Charles III. @Keir_Starmer @RoyalFamily…

— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2025

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठकें

पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह पीएम स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिनमें भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को गति देने और आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी, ताकि दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस दौरान किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के लिए भी उत्सुक हैं।

यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव जाएंगे पीएम मोदी

विदेश यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर 25-26 जुलाई को मालदीव की राजकीय यात्रा करेंगे। यह उनकी तीसरी मालदीव यात्रा है और राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यकाल में किसी राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है।

मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

विशेष रूप से, पीएम मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस वर्ष भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है।

Day after tomorrow, 25th July, I will be in the Maldives at the invitation of the President Dr. Mohamed Muizzu. I am honoured to be taking part in the 60th Independence Day celebrations of the Maldives. This year we also mark 60 years of India-Maldives diplomatic relations. The…

— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2025

यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘विजन महासागर’ के तहत

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति मुइज्जू और मालदीव के अन्य नेताओं के साथ बैठकों के लिए उत्सुक हूं, ताकि अक्टूबर 2024 में अपनाए गए ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके।’ यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘विजन महासागर’ के तहत हिन्द महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए सहयोग को मजबूत करेगी।

रणनीतिक महत्व

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के साथ चर्चा में बुनियादी ढांचे, रक्षा, आर्थिक संपर्क और समुद्री सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल होंगे। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि यह यात्रा ठोस परिणाम लाएगी, जो दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी और भारत की क्षेत्रीय नीतियों को मजबूती देगी। यह उच्चस्तरीय यात्रा भारत की वैश्विक पहुंच को और मजबूत करने के साथ-साथ हिन्द महासागर क्षेत्र और उससे परे रणनीतिक हितों को रेखांकित करती है।

You Might Also Like

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर शिकंजा, विधायक खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस
મેઘમહેર વચ્ચે મોઢેરા સૂર્યમંદિરનો આહલાદક નજારો, PM મોદીએ શેર કર્યો વીડિયો
गुजरात चुनाव : भाजपा ने 2002 दंगे के सजायाफ्ता मनोज कुकरानी की बेटी को नरोदा से दिया टिकट
यूपी सरकार का तोहफा : नए साल में शुरू होगी 35 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया
थॉमस कप : गत चैम्पियन भारत की चुनौती समाप्त, क्वार्टरफाइनल में चीन ने दी शिकस्त
TAGGED:4 day visit to UK and Maldivespm modiPM Modi's foreign visit
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?