Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने...

वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने वाले 21 फर्जी पुजारी गिरफ्तार

वाराणसी, 10 जून। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से दर्शन-पूजन कराने के नाम पर मनमाने ढंग से पैसे वसूलने वाले 21 फर्जी पडों-पुजारियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायतें काफी दिन से मिल रही थीं।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर दशाश्वमेध घाट और चौक थाने की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस की टीम ने मंगलवार को दशाश्वमेध घाट से 15 और चौक से छह फर्जी पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया।

त्रिपाठी ने बताया कि गठित टीम लगातार काररवाई करते हुए ऐसे लोगों को गिरफ्तार करती रहेगी। एसीपी ने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम कानूनी काररवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments