उत्तराखंड : धामी सरकार ने बदले 15 जगहों के नाम, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, मियांवाला हुआ रामजीवाला

देहरादून, 31 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 15 स्थानों के नाम बदल दिए हैं। इस क्रम में हरिद्वार जिले में स्थित औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है वहीं गाजीवाली को आर्य नगर कर दिया गया है। इस स्थानों के नाम बदलने को लेकर उत्तराखंड सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

हरिद्वार में 8 स्थानों के बदले गए नाम

  • भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया।
  • बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर किया गया।
  • चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर किया गया।
  • नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट कर दिया गया।
  • खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर किया गया।
  • खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नाम नंदपुर कर दिया गया।
  • खानपुर का नाम अब कृष्णपुर हो गया।
  • अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया गया है।

देहरादून में 4 स्थानों के नाम बदले

  • देहरादून नगर निगम के मियांवाला का नाम रामजीवाला कर दिया गया।
  • विकासनगर ब्लॉक का पीरवाला का नाम केसरी नगर हो गया।
  • चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर किया गया।
  • सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया है।

नैनीताल में 2 स्थान के नाम बदले गए

  • नवाची रोड का नाम अटल मार्ग किया गया है।
  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग हुआ है।
RELATED ARTICLES

Most Popular