hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका में अब पाकिस्तानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ मसौदा, सूची में 43 देश शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका में अब पाकिस्तानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ मसौदा, सूची में 43 देश शामिल
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

अमेरिका में अब पाकिस्तानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ मसौदा, सूची में 43 देश शामिल

Revoi Editor
Last updated: March 15, 2025 8:00 pm
Revoi Editor
Published: March 15, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 15 मार्च। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पाकिस्तानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार अब पाकिस्तान सहित 43 देशों के लोगों को अमेरिका का वीजा नहीं दिया जाएगा। इसमें 11 देश रेड लिस्ट में, 10 राष्ट्र ऑरेंज लिस्ट में और 22 देश येलो लिस्ट में रखे गए हैं। इस प्रकार ट्रंप ने नए यात्रा प्रतिबंध के लिए मसौदा सूची में 43 देशों को टारगेट किया है।

ट्रंप प्रशासन के अंदर प्रसारित एक मसौदे में तीन स्तर के देशों की सूची दी गई है, जिनके नागरिकों को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। मामले से परिचित अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर नए प्रतिबंध के तहत 43 देशों के नागरिकों को लक्षित करने पर विचार कर रहा है, जो राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों से अधिक व्यापक होगा।

लागू होंगी ये शर्तें

राजनयिक और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तैयार की गई सिफारिशों की एक मसौदा सूची में 11 देशों की “लाल” सूची का सुझाव दिया गया है, जिनके नागरिकों को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने से पूरी तरह से रोक दिया जाएगा जबकि ओरेंज लिस्ट वाले देशों के सिर्फ अमीर और व्यापारी लोगों को एंट्री की अनुमति शर्तों के साथ दी जाएगी। वहीं येलो लिस्ट में शामिल देशों को यात्रा की अनुमति तब दी जाएगी, जब अमेरिकी चिंताओं को वह देश 60 दिनों के भीतर समाधान कर देंगे।

रेड लिस्ट वाले देश

अधिकारियों ने कहा कि रेड लिस्ट में शामिल देश अफगानिस्तान, भूटान, क्यूबा, ​​ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन हैं। प्रस्तावित यात्रा प्रतिबंध वाले देशों की मसौदा सूची ट्रंप प्रशासन के एक आंतरिक प्रस्ताव में दी गई है, जिनके नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। कुछ देशों के अंतिम आदेश में बदलाव हो सकता है।

ऑरेंज लिस्ट वाले देश

मसौदा सूची में 10 देशों को ओरेंज लिस्ट में रखा गया है। इन देशों के नागरिकों को वीजा नहीं जारी किया जाएगा। इनमें पाकिस्तान, बेलारूस, इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार, रूस, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। इन देशों के अमीर और व्यापारी वर्ग के लोगों को शर्तों के साथ अमेरिका में आने की अनुमति दी जाएगी। अन्य किसी तरह का वीजा जारी नहीं होगा।

येलो लिस्ट वाले देश

येलो लिस्ट में 22 देश शामिल हैं। अंगोला, एंटीगा और बारबूडा, बेनिन, बुर्किना फासो, कंबोडिया, कैमरून, केप वर्ड, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, डोमिनिका, इक्वेटोरियल गिनी, गाम्बिया, लाइबेरिया, मलावी, माली, मॉरिटानिया, सेंट किट्स और नेविस सेंट लूसिया, साओ टोमे और प्रिंसिपे वानुअतु व ज़िम्बाब्वे शामिल हैं। इन देशों के लोगों को प्रवेश की अनुमति तब दी जाएगी, जब वे 60 दिनों के भीतर अमेरिकी चिंताओं का समाधान कर देंगे।

क्यों तैयार हुई सूची

नाम गुप्त रखने की शर्त पर संवेदनशील आंतरिक विचार-विमर्श पर चर्चा करने वाले अधिकारियों ने आगाह किया कि यह सूची विदेश विभाग द्वारा कई सप्ताह पहले तैयार की गई थी तथा ह्वाइट हाउस पहुंचने तक इसमें परिवर्तन होने की संभावना थी। दूतावासों और विदेश विभाग के क्षेत्रीय ब्यूरो के अधिकारी तथा अन्य विभागों और खुफिया एजेंसियों के सुरक्षा विशेषज्ञ इस मसौदे की समीक्षा कर रहे हैं।

You Might Also Like

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले – केंद्रीय बैंक के नियामक सुधारों से SBI 100 अरब डॉलर की कम्पनी बनी
बॉलीवुड : सारा का खुलासा- ‘अतरंगी रे’ देखने के बाद रोने लगे अमृता और सैफ
गाजा के डॉक्टरों का दावा- UN के स्कूल पर इजरायल ने किया हमला, 30 की मौत, 93 घायल
देश की सेना में 2032 तक आधे होंगे अग्निवीर, हर साल डेढ़ लाख तक होगी भर्ती, समझें क्या है प्लान
तेलंगाना: ईडी ने बीआरएस विधायक और उनके भाई के परिसरों में की छापेमारी
TAGGED:43 countries included in the listdraft prepared on Trump's orderNow Pakistanis are banned from entering US
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?