1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. झामुमो के रवींद्रनाथ महतो निर्विरोध चुने गए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष
झामुमो के रवींद्रनाथ महतो निर्विरोध चुने गए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष

झामुमो के रवींद्रनाथ महतो निर्विरोध चुने गए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष

0
Social Share

रांची, 10 दिसम्बर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रवींद्रनाथ महतो मंगलवार को झारखंड विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पद के लिए महतो के नाम का प्रस्ताव रखा और झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

लगातार दूसरी बार विस अध्यक्ष की कुर्सी संभाली

लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर सोरेन ने सत्तारूढ़ गढबंधन की ओर से महतो को बधाई दी। हाल के विधानसभा चुनाव में रवींद्रनाथ महतो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माधवचंद्र महतो को 10,483 मतों के अंतर से हराकर झामुमो के टिकट पर नाला विधानसभा सीट बरकरार रखी।

झामुमो नेता महतो ने सोमवार को अन्य विधायकों के साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 23 नवम्बर को मतगणना के बाद लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की। इस गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल कीं। भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 25 सीट हासिल कीं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code