IPL 2024 का प्रोमो वीडियो रिलीज, रोते हुए नजर आए ऋषभ पंत 

नई दिल्ली, 3 मार्च। क्रिकेट प्रेमियों और भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा महोत्सव यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। पहला मुकाबला पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

इस बीच फैंस के इंतजार को कम करते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो जारी किया है। ये वीडियो IPL 2024 का प्रोमो है। प्रोमो वीडियो में ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर के साथ-साथ केएल राहुल दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को कैप्शन दिया गया है,’जब साथ मिल कर स्टार स्पोर्ट्स पर देखेंगे टाटा आईपीएल 2024, तब गजब आईपीएल का अजब रंग दिखेगा। इस वीडियो में अलग-अलग भाषाओं में खिलाडियों को अपना खेल प्रेम दिखाते हुए दिखाया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular