hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे, आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे, आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिका में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे, आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत

Vinayak Barot
Last updated: January 15, 2024 1:19 pm
Vinayak Barot
Published: January 15, 2024
Share
SHARE

न्यूयॉर्क, 15 जनवरी। अमेरिका के अधिकतर हिस्से में तापमान शून्य से नीचे होने के कारण लाखों अमेरिकियों को खतरनाक ठंड का सामना करना पड़ रहा है और आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण उत्तर-पश्चिम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, दक्षिणी इलाकों में बर्फबारी हुई और पूर्वोत्तर में बर्फीले तूफान के कारण नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) खेलों का आयोजन स्थगित करना पड़ा।

देश भर में कई स्थानों पर रविवार को शून्य से 17 सेल्सियस नीचे तापमान रहने के कारण मौसम संबंधी चेतावनियां और परामर्श जारी किए गए। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तरी टेक्सास के साथ-साथ दक्षिणी टेक्सास में भी ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि मोंटाना और डकोटा में शून्य से 56 सेल्सियस नीचे तापमान रहा।

साउथ डकोटा के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने रविवार को एक बयान जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया। न्यूयॉर्क के बफेलो में एक से दो फुट तक बर्फबारी का अनुमान था और मौसम संबंधी गंभीर परिस्थितियों के कारण अधिकारियों ने बफेलो बिल्स-पिट्सबर्ग स्टीलर्स एनएफएल प्लेऑफ मुकाबले को रविवार से सोमवार के लिए स्थगित कर दिया।

बफेलो में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं और दो इंच प्रति घंटे की दर से बर्फ गिर रही थी। मैरीलैंड के कॉलेज पार्क में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम वैज्ञानिक जैक टेलर ने सचेत किया कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बर्फबारी होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हवाई यातायात सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

You Might Also Like

विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी – ‘पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया’
राष्ट्रपति, राहुल गांधी और शाह व राजनाथ समेत इन बड़े नेताओं ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
सुप्रीम कोर्ट का विपक्षी दलों को झटका – सीबीआई व ईडी जैसी जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ मामले पर सुनवाई से इनकार
पीएम मोदी का राज्यसभा में भी प्रहार – कांग्रेस मॉडल में परिवार प्रथम, ‘सबका साथ – सबका विकास’ उनके रोडमैप में नहीं
पाकिस्तान पर अब भारत का समुद्री अटैक : भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह
TAGGED:AMERICAarcticdeathStormtemperature
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?