hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी में ठंड प्रचंड: लखनऊ से नोएडा तक घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट, मेरठ में 2.9 तक गिरा पारा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी में ठंड प्रचंड: लखनऊ से नोएडा तक घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट, मेरठ में 2.9 तक गिरा पारा
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी में ठंड प्रचंड: लखनऊ से नोएडा तक घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट, मेरठ में 2.9 तक गिरा पारा

Vinayak Barot
Last updated: January 15, 2024 1:20 pm
Vinayak Barot
Published: January 15, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 15 जनवरी। राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। इन दिनों पूरे प्रदेश में जबरदस्त सर्दी पड़ रही हैं, एक तरफ लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिल रही है तो वहीं शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, मेरठ, बरेली समेत तमाम इलाकों में ठंडा से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर शीतलहर के साथ पाला पड़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो इससे राहत नहीं। ठंड की वजह से नोएडा और लखनऊ में 16 जनवरी तक आठवी क्लास तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है, इस बीच राज्य में कई स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर शीत दिवस से अति शीत दिवस रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है तो वहीं पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर पाला पड़ने के भी आसार हैं। 16 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 18 जनवरी तक राज्य में कई जगहों पर घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन जगहों पर शीत दिवस का रेड अलर्ट

यूपी में आज सहारनपुर, बिजनौर, बदायूं, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, बुलंदशहर, भीमनगर, रामपुर, बदायूँ, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बागपत, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में घना कोहरा और शीत दिवस रहने का रेड अलर्ट जारी किया गया है. शीतलहर की वजह से यहां भीषण ठंड पड़ रही है।

घना कोहरा और शीतलहर की संभावना

इसके अलावा मथुरा, आगरा, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, सीतापुर, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संतकबीर नगरी गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़ में कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के चित्रकूट, कौशांबी, चंदौली, फतेहरपुर, बाँदा, हमीरपुर, कानपुर नगर और जालौन में आज हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले दो दिनों में मौसम में कोई बदलाव की उम्मीद वहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : कई जिलों में आज शाम तक बारिश, कल मौसम होगा साफ, 28 तक छिटपुट बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश: भाजपा व निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को आज शाह करेंगे संबोधित
विधानसभा चुनाव : यूपी में पहले चरण के मतदान की व्यापक तैयारिया, कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है भारत, डोनाल्ड ट्रंप बोले- जवाबी शुल्क दो अप्रैल से होंगे लागू
बिहार : नंद किशोर यादव विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष
TAGGED:Dense Fog Cold Daymonsoonred alertup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?