hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: साक्षी मलिक के आरोपों पर बोले WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह – ‘क्या बृजभूषण का करीबी होना अपराध है…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > साक्षी मलिक के आरोपों पर बोले WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह – ‘क्या बृजभूषण का करीबी होना अपराध है…’
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

साक्षी मलिक के आरोपों पर बोले WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह – ‘क्या बृजभूषण का करीबी होना अपराध है…’

Vinayak Barot
Last updated: December 23, 2023 10:32 pm
Vinayak Barot
Published: December 23, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के विवादित और बहुप्रतीक्षित चुनाव में भाजपा सांसद व पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय कुमार सिंह ‘बबलू’ की जीत के बाद विरोध का सिलसिला जारी है।

महिला पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती त्यागने के फैसले के बाद शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया ने पदक वापसी की घोषणा की थी तो शनिवार को गूंगा पहलवान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सिंह ने भी पद्मश्री लौटाने का एलान कर दिया। इस मामले में जहां और खिलाड़ी जुटने लगे हैं वहीं कुछ पूर्व रेसलर्स ने पहलवानों को करिअर पर फोकस करने के लिए कहा है।

फिलहाल WFI के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने साक्षी सहित अन्य पहलवानों के विरोध पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘यदि मैं उनके (बृजभूषण शरण सिंह) करीब हूं तो क्या यह अपराध है?’

‘जो एथलीट हैं, वे तैयारी में जुटे’

पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने पर संजय सिंह का कहना है, ‘जो लोग एथलीट हैं, उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। यह उनका निजी मामला है, मैं इस बारे में नहीं बोलूंगा। मैं 12 वर्षों से महासंघ में हूं। सिर्फ इसलिए कि मैं सांसद (बृजभूषण सिंह) का करीबी हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं एक डमी उम्मीदवार हूं। यदि मैं उनके करीब हूं तो क्या यह अपराध है?’

पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने कही ये बात

वहीं, WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह का कहना था, ‘कुछ मुद्दों के कारण देश में राष्ट्रीय या राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं 11 महीने के लिए रुकी हुई थीं। हमने 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करने की घोषणा की है। यदि ये टूर्नामेंट 31 दिसम्बर के अंदर आयोजित नहीं हुए तो पहलवानों का पूरा एक साल प्रभावित होगा।’

You Might Also Like

मानसून सत्र: विपक्षी सांसदों ने संसद में गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक निकाला मार्च, गृह मंत्री से सदन में जवाब देने की मांग
भाजपा यूपी में 9 सीटों पर लड़ेगी उपचुनाव, मीरापुर सीट पर उतरेगा RLD उम्मीदवार
महंगाई रोकने के बजाय नफरत फैला रही है भाजपा सरकार: अखिलेश ने बोला हमला
हांगझू एशियाई खेल : सात्विकसाईराज-चिराग पुरुष युगल बैडमिंटन के फाइनल में, प्रणय ने एकल में जीता कांस्य 
तेजस्वी के सरकारी नौकरी के वादे पर बड़े भाई तेज प्रताप का तंज – ‘पहले RJD की सरकार तो बन जाए’
TAGGED:Brij Bhushan Sharan SinghNew WFI PresidentSakshi Maliksanjay singh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?