hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी बोले – ‘भारतीय सेना इस नाटक को 2 दिनों में रोक सकती है, लेकिन पीएम मोदी मणिपुर को जलाना चाहते हैं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राहुल गांधी बोले – ‘भारतीय सेना इस नाटक को 2 दिनों में रोक सकती है, लेकिन पीएम मोदी मणिपुर को जलाना चाहते हैं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी बोले – ‘भारतीय सेना इस नाटक को 2 दिनों में रोक सकती है, लेकिन पीएम मोदी मणिपुर को जलाना चाहते हैं’

Vinayak Barot
Last updated: August 11, 2023 5:50 pm
Vinayak Barot
Published: August 11, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 अगस्त। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिपुर सहित कई मुद्दों पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इस नाटक को दो दिनों में रोक सकती है, लेकिन पीएम मणिपुर को जलाना चाहते हैं और आग को बुझाना नहीं चाहते हैं।

पीएम ने 2 घंटे 13 मिनट के भाषण में मणिपुर पर 2 मिनट बात की

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘कल (गुरुवार) पीएम मोदी ने संसद में करीब दो घंटे 13 मिनट तक बोला। अंत में उन्होंने मणिपुर पर दो मिनट बात की। मणिपुर महीनों से जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री हंस रहे थे, चुटकुले सुना रहे थे। यह उन्हें शोभा नहीं देता। 19 साल के अनुभव में मैंने मणिपुर में जो देखा-सुना, वैसा पहले कभी नहीं देखा। संसद में मैंने कहा था। पीएम और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है, मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है।’

LIVE: Special Congress Party briefing by Shri @RahulGandhi at AICC HQ. https://t.co/c0vhH4qtau

— Congress (@INCIndia) August 11, 2023

’19 वर्षों से राजनीति में हूं, लेकिन जो कुछ मणिपुर में देखा..वह अभूतपूर्व‘

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘ये खोखले शब्द नहीं हैं…मणिपुर में, जब हमने मैतेई क्षेत्र का दौरा किया, तो हमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि हमारे सुरक्षा दस्ते में कोई कुकी है, तो उन्हें यहां नहीं लाया जाना चाहिए क्योंकि वे उस व्यक्ति को मार देंगे। जब हम कुकी क्षेत्र में गए, तो हमें बताया गया कि हम अगर किसी भी मैतेई व्यक्ति लाएंगे, वे उसे गोली मार देंगे…तो, यह एक राज्य नहीं है, दो राज्य हैं।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं लगभग 19 वर्षों से राजनीति में हूं और मैंने लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है, लेकिन मणिपुर में मैंने जो देखा और सुना वह अभूतपूर्व है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि भारत के प्रधानमंत्री ऐसे बात कैसे कर सकते हैं, जैसी उन्होंने मणिपुर के बारे में संसद में की।’

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की हत्या हो गई है और उसका हौसला बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री कम से कम मणिपुर जा सकते थे, समुदायों से बात कर सकते थे और कह सकते थे कि मैं आपका पीएम हूं, आइए बात शुरू करें, लेकिन मुझे कोई इरादा नहीं दिखता… सवाल यह नहीं है कि क्या पीएम मोदी 2024 में पीएम बनेंगे, सवाल मणिपुर का है जहां बच्चे, लोग मारे जा रहे हैं।

‘जहां भी भारत माता पर आक्रमण होगा, आप मुझे भारत माता की रक्षा करते हुए पाएंगे‘

उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि मीडिया नियंत्रण में है, राज्यसभा, लोकसभा टीवी नियंत्रण में है, लेकिन मैं अपना काम कर रहा हूं और करता रहूंगा। जहां भी भारत माता पर आक्रमण होगा, आप मुझे वहां उपस्थित और भारत माता की रक्षा करते हुए पाएंगे।’

पहली बार संसद की कार्यवाही के रिकॉर्ड से ‘भारत माता’ शब्द हटाया गया

राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा लगता है प्रधानमंत्री भूल गए हैं कि मणिपुर में महीनों से आग लगी हुई है और वहां लोग मारे गए हैं। पहली बार संसद की कार्यवाही के रिकॉर्ड से ‘भारत माता’ शब्द हटाया गया, यह अपमान है। मैंने कहा ‘मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी गई है’ क्योंकि जिस मणिपुर को हम जानते थे, वह अब अस्तित्व में नहीं है।”

सरकार नहीं चाहती कि मणिपुर में हिंसा रुके

उन्होंने कहा, ‘मुझे भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है, हर कोई जानता है कि जैसे ही उसे कहा जाएगा, वह उसी समय से मणिपुर में हिंसा को रोक सकती है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री मणिपुर में तुरंत हिंसा रोक सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं, उन्हें कम से कम वहां जाना चाहिए। जहां भी और जब भी ‘भारत माता’ पर हमला होगा, आप मुझे वहां खड़ा पाएंगे।’

You Might Also Like

यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बोले- पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी
मिशन 2022 : प्रियंका गांधी का एलान, कांग्रेस अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव
मांगों को लेकर दिल्ली सीमा के पास डटे किसान, भड़के अखिलेश यादव, कहा- ‘सरकार ने दिया धोखा’
शेफाली व दीप्ति की मारक गेंदबाजी से भारत की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में निर्णायक बढ़त
बांदा में दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार छह लोगों की मौत, स्टीयरिंग और इंजन के बीच फंसा ड्राइवर
TAGGED:indian armymanipurpm modiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?