hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्र सरकार ने जताई उम्मीद – मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले मार्च के अंत तक होंगे कम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्र सरकार ने जताई उम्मीद – मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले मार्च के अंत तक होंगे कम
राष्ट्रीयस्वास्थ्य देखभालहिन्दी

केंद्र सरकार ने जताई उम्मीद – मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले मार्च के अंत तक होंगे कम

Vinayak Barot
Last updated: March 10, 2023 9:50 pm
Vinayak Barot
Published: March 10, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 मार्च। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामलों में मार्च के अंत तक गिरावट आने की उम्मीद है और सरकार एच3एन2 सबटाइफ की कड़ी निगरानी कर रही है। अब तक, कर्नाटक और हरियाणा ने एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से एक-एक मौत की पुष्टि की है।

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा पर स्वास्थ्य मंत्रालय की कड़ी नजर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और कॉमरेडिटी वाले लोग इन्फ्लूएंजा की चपेट में सबसे ज्यादा आते हैं। सरकार ने कहा कि वह वास्तविक समय के आधार पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क के माध्यम से इन्फ्लुएंजा के मामलों पर नजर रख रही है। मंत्रालय के अनुसार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा जारी सलाह का पालन किया जाना है।

आईडीएसपी-आईएचआईपी (एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच) पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्यों द्वारा नौ मार्च तक एच3एन2 सहित इन्फ्लुएंजा के विभिन्न उप-प्रकार के कुल 3,038 मामलों की पुष्टि की गई है। इसमें अब तक जनवरी में 1,245, फरवरी में 1,307 और मार्च में 486 मामले शामिल हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं से आईडीएसपी-आईएचआईपी डेटा दिखाता है कि इस साल जनवरी के महीने के दौरान देश में तीव्र श्वसन बीमारी/इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (एआरआई/आईएलआई) के कुल 3,97,814 मामले सामने आए, जो फरवरी के दौरान थोड़ा बढ़कर 4,36,523 हो गए। मार्च के पहले नौ दिनों में यह संख्या 1,33,412 रही।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी के अंत तक कुल 955 एच1एन1 के मामले सामने आए हैं। एच1एन1 के अधिकतर मामले तमिलनाडु (545), इसके बाद महाराष्ट्र (170), गुजरात (74), केरल (42) और पंजाब (28) से दर्ज किए गए हैं। गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी के भर्ती मामलों का संबंधित डेटा जनवरी में 7,041, फरवरी में 6,919 और मार्च के पहले नौ दिनों में 1,866 है।

You Might Also Like

पीएम मोदी सतना की चुनावी रैली में बोले – मतदाताओं का प्रत्येक वोट ‘त्रिशक्ति’ से भरा है
बॉलीवुड : कनिका कपूर ने मेहंदी सेरेमनी में यूं मचाया धमाल, हाथों पर लिखवाया पिया का नाम
टाटा समूह ने शुरू की सहायता योजना, पश्चिम एशिया में समूह के 10,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत
मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा सीख देगा : प्रधानमंत्री मोदी
प्रियंका गांधी ने रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं, कहा- संघर्ष में साथी होते हैं भाई-बहन
TAGGED:Central Governmenth3n2Ministry of healthseasonal influenza
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?