hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले भाजपा शासन में पुलिस थाने बन गए अपराध के अड्डे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले भाजपा शासन में पुलिस थाने बन गए अपराध के अड्डे
राष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले भाजपा शासन में पुलिस थाने बन गए अपराध के अड्डे

Vinayak Barot
Last updated: May 7, 2022 5:46 pm
Vinayak Barot
Published: May 7, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 7 मई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि थाने अपराध और अन्याय के अड्डे बन गए हैं। मित्र-पुलिस के कारनामे डरावने हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सत्ता के संरक्षण में गुंडाराज व्यवस्था लागू है।

मुख्यमंत्री का एंटी रोमियो दल तो कहीं दिखता नहीं, बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अखिलेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्रशासन तंत्र पर पकड़ लगातार ढीली होने से वर्दीधारी खुद दरिंदे बन रहे हैं। नारी शक्ति से अपराध, अत्याचार करने वालों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलते हैं।

शहर से देहात तक बेटियों का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश में अपराध सरेआम हो रहे हैं। फतेहपुर में दुष्‍कर्म के एक दिन बाद पीडि़त दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली। शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर ने फल विक्रेता को गोली मारकर हत्या कर दी। मेरठ में अपहरण के बाद किशोर की हत्या कर दी गई।

राजधानी लखनऊ के माल क्षेत्र से लापता बच्चे का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। भाजपा का यही इतिहास रहा है कि वह अपराधी तत्वों को सत्ता का संरक्षण देकर पालती है। सर्वाधिक विधायक अपराधी भाजपा के ही हैं।

बता दें क‍ि इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ललितपुर में किशोरी से थाने में दुष्कर्म के मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा था। इस घटना के जरिए उन्होंने पुलिस की ओर से चल रही कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए थे।

बुधवार को ललितपुर में पीड़िता के परिवार से मुलाकात के बाद झांसी में गुरुवार को उन्होंने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ललितपुर की घटना ने हमें शर्मिंदा किया है। रक्षा करने वाली पुलिस भक्षक बन गई।

You Might Also Like

‘नंबर एक भ्रष्टाचारी हैं दिल्ली के एलजी’ कहते हुए सांसद संजय सिंह ने सरेआम फाड़ा लीगल नोटिस
अविवादित वरासत मामलों का निस्तारण 15 दिनों में अनिवार्य होगा : सीएम योगी
अनन्या पांडे नहीं देखना चाहती हैं रीमेक फिल्में, बोलीं- यह समय है जहां हम ओरिजिनल और कॉम्प्लेक्स स्टोरी करें
उपराष्ट्रपति चुनाव: लखनऊ पहुंचे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
चीन में बड़ा हादसा : हुनान प्रांत के पटाखा प्लांट में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल
TAGGED:akhilesh yadavcm yogipoliceup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?