1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

0
Social Share

लखनऊ, 2 अप्रैल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगभग दो वर्ष तक पर्व तथा त्यौहार उत्साह से मनाने से वंचित रहे लोग होली के बाद अब चैत्र नवरात्रि 2022 को काफी धूमधाम से मना रहे हैं। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में काफी भीड़ उमड़ी है। भक्त जन मां शैलपुत्री की अराधना में लीन हैं। माता के भक्त शुक्रवार देर रात से ही मंदिरों के बाहर एकत्र हो गए और शनिवार तड़के ही दर्शन प्राप्त किया।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन प्रदेश भर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की जा रही है। देवी मां के मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है। भक्त मां दुर्गा के जयकारे लगा रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, इस दिन माता शैलपुत्री की आराधना होती है।

मीरजापुर जिले में विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में उमड़े हैं। इसी के साथ बलरामपुर में माता देवी पाटन, सहारनपुर में माता शाकुंभरी देवी के मंदिर में काफी भीड़ है। लोग तड़के से ही माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जा रही है। सभी लोग भक्ति भाव से सभी ने मां का पूजन कर रहे हैं। इस बार भक्तों को नौ दिन देवी की आराधना का अवसर मिलेगा।

मीरजापुर में चैत्र नवरात्रि पर इस बार मां विंध्यवासिनी के साथ उनके मंदिर का भी अद्भुत व अलौकिक श्रृंगार किया गया है। इस बार दो अप्रैल से 13 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर एक से डेढ़ बजे तक व रात 12 से भोर चार बजे तक लगने वाला शयन नहीं लगेगा। इससे नवरात्र के समय श्रद्धालु प्रतिदिन 20 घंटे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। आरती के समय श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन नहीं कर सकेंगे। इस समय मां की आरती व श्रृंगार होने के कारण मंदिर का कपाट बंद रहता है। कोरोना काल के दो साल बाद विंध्यधाम का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। अब नवरात्रि भर विंध्यधाम के साथ विंध्य पर्वत भक्तों से गुलजार रहेगा।

  • विंध्यधाम मेंआरती का समय :

सुबह तीन से चार बजे तक मंगला आरती। दोपहर 12 से एक बजे तक मध्याह्न आरती। शाम सात से आठ बजे तक सांध्य आरती। रात्रि साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक राजश्री आरती।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code