hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भगवंत मान बोले – पंजाब पहले महलों से चलता था, अब गांवों से ही चलेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > भगवंत मान बोले – पंजाब पहले महलों से चलता था, अब गांवों से ही चलेगा
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भगवंत मान बोले – पंजाब पहले महलों से चलता था, अब गांवों से ही चलेगा

Vinayak Barot
Last updated: March 10, 2022 5:39 pm
Vinayak Barot
Published: March 10, 2022
Share
SHARE

संगरूर, 10 मार्च। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की अभूतपूर्व जीत के बाद पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि वह सबके साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए पंजाब को चलाएंगे और राज्य की जनता की सेवा करेंगे।

‘हमने लिखकर दिया था चन्नी साहब हार रहे हैं, वो हो गया है‘

भगवंत मान ने संगरूर के कार्यक्रम में कहा, ‘हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे। जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे। पंजाब पहले महलों से चलता था, अब पंजाब गांवों से ही चलेगा। जितने बड़े नाम थे, सब हार रहे हैं। हमने लिखकर दिया था चन्नी साहब हार रहे हैं, वो हो गया है।’

‘पंजाब के दफ्तरों में भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी‘

‘आप’ नेता भगवंत मान ने कहा, ‘सरकार बनने के बाद हमारी पहली कलम बेरोजगारी को दूर करने के लिए चलेगी। हमें युवाओं को रोजगार देना है। आप मेरे ऊपर यकीन रखें, आपको एक महीने में ही अंतर नजर आने लगेगा। अब पंजाब के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, सिर्फ भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी।

भगत सिंह के गृह जिले खटकड़ कलां में शपथ लेंगे

कुल 117 विधानसभा सीटों वाले राज्य की धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ 58,206 वोटों जीत हासिल करने मान ने यह भी एलान किया कि वह राजभवन नहीं बल्कि खटकर कलां में शपथ लेंगे। खटकड़ कलां शहीद ए आजम भगत सिंह का गृह जिला है।

पंजाब चुनाव परिणाम पर एक नजर

दरअसल, पंजाब चुनाव के नतीजों ने इसलिए हैरान नहीं किया है कि आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीती है बल्कि इसलिए हैरान किया है कि कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें खुद सीएम चन्नी दोनों सीटों पर हार गए हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हारे हैं जबकि शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से हार गए हैं।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : महंत नरेंद्र गिरि को वीडियो के दम पर किया जा रहा था ब्लैकमेल, सपा नेता पर शक
रोहिंग्या शरणार्थियों को EWS फ्लैट में शिफ्ट करने के सरकार फैसले पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित व नूपुर शर्मा ने जताई नाराजगी
राज्यसभा में सरकार का बयान – कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई
ईरान से जंग के बीच इजराइली पीएम नेतन्याहू बोले – ‘खामेनेई की हत्या से खत्म हो जाएगा संघर्ष’
बृजभूषण सिंह का दावा- पंजाब में कभी भी गिर सकती है AAP सरकार, केजरीवाल अब कभी नहीं जीत पाएंगे चुनाव
TAGGED:Aam Aadmi Partybhagwant mannCM CandidatePunjab elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?