hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रूसी तेल के आयात पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, 130 डॉलर के पार पंहुचा क्रूड
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > रूसी तेल के आयात पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, 130 डॉलर के पार पंहुचा क्रूड
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

रूसी तेल के आयात पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, 130 डॉलर के पार पंहुचा क्रूड

Vinayak Barot
Last updated: March 9, 2022 12:21 pm
Vinayak Barot
Published: March 9, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 मार्च। अमेरिका के रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि जारी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने मंगलवार को रूसी तेल और अन्य एनर्जी आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, जबकि ब्रिटेन ने कहा कि वह 2022 के अंत तक रूसी तेल आयात को समाप्त कर देगा। रूस प्रतिदिन 4-5 मिलियन बैरल तेल का निर्यात करता है, इस कारण रूसी तेल पर प्रतिबंध से आपूर्ति संकट की आशंका बढ़ गई है। सऊदी अरब के बाद रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यातक है।

  • ब्रेंट फ्यूचर्स का मई कॉन्ट्रैक्ट 130.70 डॉलर प्रति बैरल पर

आज के कारोबार में लगभग 8.45 बजे, इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट फ्यूचर्स का मई कॉन्ट्रैक्ट 130.70 डॉलर प्रति बैरल पर था, जो पिछले बंद से 2.13% अधिक है। NYMEX पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) का अप्रैल अनुबंध 1.69% बढ़कर 125.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है और सोमवार को यह कई वर्षों के उच्च स्तर 139.13 डॉलर पर पहुंच गया था।

  • भारत अपनी तेल मांग का 85% आयात करता है

तेल की बढ़ती कीमतें भारत के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि भारत अपनी तेल मांग का 85% आयात करता है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि ने ओमान, दुबई और ब्रेंट क्रूड सहित भारतीय एनर्जी ऊर्जा बास्केट को बढ़ा दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण के आंकड़ों के अनुसार, 7 मार्च को 126.32 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया था।

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि अब तक उपभोक्ताओं को हस्तांतरित नहीं की गई है क्योंकि खुदरा ईंधन की कीमतें पिछले चार महीनों से अधिक समय से अपरिवर्तित हैं। बुधवार को पेट्रोल की खुदरा कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल राष्ट्रीय राजधानी में 86.67 रुपये प्रति लीटर पर था।

You Might Also Like

UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी ने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
बनेगा देश का ‘डीप टेक कैपिटल’ बनेगा उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री योगी ने तय किए रोडमैप
प्रियंका गांधी ने यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का किया स्वागत, बोलीं – ‘राहुल गांधी तुम पर गर्व है, मेरे भाई तुम योद्धा हो’
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा; पत्नी बोलीं- परिवार की सहमति बिना शुरू न हो इलाज
लोकसभा में राहुल ने उठाया सवाल – अमेरिकी टैरिफ व चीनी अतिक्रमण पर क्या करेगी सरकार
TAGGED:130 130crudeimportsRussian oilSanctionsus
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?