hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रो कबड्डी लीग : प्लेऑफ के टिकट पर पुनेरी पल्टन और गुजरात जाएंट्स की नजरें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > प्रो कबड्डी लीग : प्लेऑफ के टिकट पर पुनेरी पल्टन और गुजरात जाएंट्स की नजरें
खेलहिन्दी

प्रो कबड्डी लीग : प्लेऑफ के टिकट पर पुनेरी पल्टन और गुजरात जाएंट्स की नजरें

Vinayak Barot
Last updated: February 18, 2022 5:46 pm
Vinayak Barot
Published: February 18, 2022
Share
SHARE

बेंगलुरु, 18 फरवरी। विवो प्रो कबड्डी सीजन 8 के 60 दिवसीय लीग चरण में अब सिर्फ दो दिन शेष हैं जबकि प्लेऑफ के छह स्थानों में से अब भी तीन का फैसला नहीं हो सका है। उपलब्ध तीन प्लेऑफ स्थानों पर पांच टीमों की निगाहें लगी हुई हैं और उनमें दो – पुनेरी पल्टन और गुजरात जाएंट्स की किस्मत का ताला शुक्रवार की रात ही खुल सकता है

ह्वाइटफील्ड स्थित शेरेटन ग्रैंड में खेली जा रही लीग के तहत ट्रिपल हेडर में पुनेरी पल्टन का सामना बंगाल वॉरियर्स से होगा तो दूसरे गेम में तेलुगु टाइटंस का सामना दबंग दिल्ली से होगा जबकि दिन के अंतिम मैच में तमिल थलाइवाज का मुकाबला गुजरात जाएंट्स से होगा।

पटना पाइरेट्स की लगातार 7 जीत का सिलसिला टूटा

जहां तक दबंग दिल्ली का सवाल है तो उसने गुरुवार की रात खेले गए तीसरे व अंतिम मैच में 26-23 की रोमांचक जीत से पटना पाइरेट्स के विजय अभियान पर रोक लगाई, जिसने पिछले लगातार सात मैच जीते थे। हालांकि 21 मैचों के बाद पटना पाइरेट्स 81 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है वह वह लीग चरण में शीर्षस्थ ही रहेगा।

दबंग दिल्ली प्लेऑफ का टिकट पाने वाली तीसरी टीम

दबंग दिल्ली ने उस परिणाम के साथ ही न सिर्फ पटना और यूपी योद्धा के बाद प्लेऑफ का टिकट पाने वाले तीसरे दल का श्रेय अर्जित किया वरन 21 मैचों में 11वीं जीत के सहारे 70 अंक लेकर स्वयं को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम रखा। अब तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में संभावित जीत के बावजूद दबंग दिल्ली दूसरे स्थान पर ही रहेगा।

अन्य टीमों की बात करें तो यूपी योद्धा (68 अंक), बेंगलुरु बुल्स (66 अंक), हरियाणा स्टीलर्स (63 अंक), जयपुर पिंक पैंथर्स (62) तीसरे से छठे स्थान पर हैं जबकि पुनेरी पल्टन (60 अंक) और गुजरात जाएंट्स (57 अंक) सातवें व आठवें स्थान पर हैं। इन दोनों के अभी दो-दो लीग मैच बचे हैं, जिनसे वे अधिकतम 10 अंक हासिल कर प्लेऑफ का टिकट सुरक्षित कर सकते हैं। अन्य चार टीमों – यू मुंबा (54 अंक), गत चैंपियन बंगाल वारियर्स (52 अंक), तमिल थलाइवाज (47 अंक) और तेलुगु टाइटंस (27 अंक) की चुनौती समाप्त हो चुकी है।

You Might Also Like

मलेशिया मास्टर्स : अश्मिता चालिहा का अभियान जारी, मालविका व देविका सहित अन्य भारतीय शटलर परास्त
हरियाणा : नायब सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वासमत, ध्वनिमत से पारित हुआ प्रस्ताव
बांग्लादेश : ISKCON के पूर्व सदस्य हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास को कोर्ट ने नहीं दी जमानत
विधानसभा चुनाव : यूपी में पहले चरण के मतदान की व्यापक तैयारिया, कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का धमाकेदार आगाज, पहले मैच में बांग्लादेश को 55-18 से हराया
TAGGED:Dabang DelhiGujarat GiantsPlayoff TicketsPro Kabaddi LeaguePuneri Paltan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?