1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. देशभर में मनाई जा रही दीपावली, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
देशभर में मनाई जा रही दीपावली, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

देशभर में मनाई जा रही दीपावली, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

0
Social Share

नई दिल्ली, 4 नवंबर। प्रकाश पर्व दीपावली आज देश-विदेश में श्रद्धा, उत्‍साह और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्‍योहार बुराई पर अच्‍छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान घरों, देवालयों और अन्‍य सार्वजनिक स्‍थानों को सुरुचि पूर्ण तरीके से सजाया गया है। इस अवसर पर धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी सहित अन्य नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने एक ट्वीट के जरिए अपने संदेश में कहा, ‘दीपावली बुराई पर अच्‍छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक पर्व है।आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।’

उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि यह त्‍यौहार जीवन में उजाला, भाईचारा, समृद्धि और शांति लाता है। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रकाश पर्व पर प्रत्‍येक व्‍यक्ति के जीवन में प्रसन्‍नता, संपन्‍नता और सौभाग्य की कामना की है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘यह दिवाली हम सबके लिए मंगलमय हो। ईश्वर हमारे पथों को रोशन करें और हमें शांति और खुशियां प्रदान करें।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code