hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : वकील हत्याकांड को लेकर प्रियंका व मायावती ने सरकार पर बोला हमला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > यूपी : वकील हत्याकांड को लेकर प्रियंका व मायावती ने सरकार पर बोला हमला
देश-विदेशहिन्दी

यूपी : वकील हत्याकांड को लेकर प्रियंका व मायावती ने सरकार पर बोला हमला

sanket
Last updated: October 18, 2021 6:03 pm
sanket
Published: October 18, 2021
Share
SHARE

लखनऊ,18 अक्टूबर। शाहजहांपुर कचहरी परिसर में दिनदहाड़े वकील की हत्या को लेकर यूपी की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई। शाहजहांपुर में वकील प्रदर्शन और सडक़ पर जाम लगाकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा अध्यक्ष मायावती सहित विपक्ष ने योगी सरकार पर हमला बोल दिया है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि यूपी में अपराध पर कोई लगाम नहीं है। वहीं मायावती ने कहा कि यह वारदात भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति और इस बारे में सरकारी दावों की पोल खोलती है। वकीलों ने सरकार को घटना के जल्द खुलासे की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे शाहजहांपुर कचहरी परिसर में तीसरी मंजिल पर अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह (उम्र 36 वर्ष) की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है भूपेंन्द्र तीसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम में कागज चेक करने गए थे। यहां पर ज्यादा लोगों की आवा-जाही नहीं रहती है। दोपहर करीब सवा 12 बजे हमलावरों ने भूपेंद्र पर तमंचे से गोली मारी दी और फरार हो गए। उन्हें पीछे से गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने पीछे से फायर मारा और तमंचा फेंककर फरार हो गए।

शाहजहांपुर के ईदगाह मोहल्ले के रहने वाले भूपेंद्र प्रताप सिंह ने दो साल पहले ही कचहरी में वकालत शुरू की थी। इससे पहले यह टीचिंग करते थे। यूपी के जिला शाहजहाँपुर के कोर्ट परिसर में वकील की आज दिन दहाड़े हुई हत्या अति-दुखद व शर्मनाक जो यहाँ की भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति व इस सम्बंध में सरकारी दावों की पोल खोलती है। अब अन्तत: यही सवाल उठता है कि यूपी में आखिर सुरक्षित कौन? सरकार इस ओर समुचित ध्यान दे। कचहरी परिसर की तीसरी मंजिल पर भूपेंद्र सिंह की लाश मिलने की सूचना पर कचहरी में हडक़ंप मच गया। पूरे परिसर के वकील तुरंत दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।

सुरक्षित क्षेत्र मानी जानी वाली कचहरी के परिसर में दिनदहाड़े इस तरह एक वकील की हत्या को लेकर वकील गुस्से में हैं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया। घटना की गंभीरता और वकीलों की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के आला पुलिस अफसर आनन-फानन में कोर्ट परिसर पहुंचे। एसपी सिटी और एसएसपी ने खुद वकीलों को समझाने की कोशिश की। वकीलों ने उनसे जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी और सरकार से प्रदेश भर के वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

You Might Also Like

योगी सरकार पर शिवपाल यादव का तंज, कहा- नाम बदलने और भ्रम फैलाने का काम करती है भाजपा
टीम इंडिया का 2023-24 सत्र के लिए घरेलू शेड्यूल जारी, विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा – अग्निपथ योजना एयरफोर्स के लिए फायदेमंद
लखनऊ में हादसा : तीन मंजिला इमारत ढहने से 5 की मौत, कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश : कासगंज में टेंपो से टकराई बोलेरो, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 6 अन्य घायल
TAGGED:Hindi newsMaywatipriyanka gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?