hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नामीबिया से विशेष बी747 विमान से आएंगे 8 चीते, पीएम मोदी अपने जन्मदिन 17 सितम्बर को करेंगे उनका स्वागत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > नामीबिया से विशेष बी747 विमान से आएंगे 8 चीते, पीएम मोदी अपने जन्मदिन 17 सितम्बर को करेंगे उनका स्वागत
राष्ट्रीयहिन्दी

नामीबिया से विशेष बी747 विमान से आएंगे 8 चीते, पीएम मोदी अपने जन्मदिन 17 सितम्बर को करेंगे उनका स्वागत

Vinayak Barot
Last updated: September 15, 2022 7:35 pm
Vinayak Barot
Published: September 15, 2022
Share
SHARE

विंडहोक, 15 सितम्बर। नामीबिया ने भारत को भेंटस्वरूप जो आठ चीते दिए हैं, उन्हें मध्य प्रदेश के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान ले जाने के लिए एक विशेष बी747 विमान नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंच गया है। भारत में 1950 के बाद से चीतों के विलुप्त होने के बाद उन्हें फिर से देश में बसाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में नामीबिया से ये चीते लाए जा रहे हैं, जिनमें पांच मादा और तीन नर चीते हैं।

विंडहोक से जयपुर के रास्ते मध्य प्रदेश लाए जाएंगे चीते

विंडहोक में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘बाघ की भूमि भारत में सद्भावना राजदूतों को ले जाने के लिए वीरों की भूमि में एक विशेष विमान पहुंच गया है।’ चीतों के अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण की परियोजना के तौर पर एक मालवाहक विमान से आठ चीते 17 सितंबर को राजस्थान के जयपुर ले जाए जाएंगे। इनमें पांच मादा और तीन नर चीते हैं। जयपुर से ये चीते हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अपने नए बसेरे कुनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाए जाएंगे।

A special bird touches down in the Land of the Brave to carry goodwill ambassadors to the Land of the Tiger.#AmritMahotsav #IndiaNamibia pic.twitter.com/vmV0ffBncO

— India In Namibia (@IndiainNamibia) September 14, 2022

चीतों को पीएम मोदी कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में इन चीतों का स्वागत करेंगे। चीतों को कुछ दिनों तक कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में एक क्वारंटीन किए गए स्थान पर रखा जाएगा और बाद में उन्हें जंगलों में छोड़ा जाएगा।

इस बीच चीतों को भारत ले जा रहे विमान में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि उसकी मुख्य केबिन में पिंजरों को सुरक्षित रखा जाए। लेकिन उड़ान के दौरान पशु चिकित्सक चीतों पर पूरी तरह नजर रख सकेंगे। विमान को एक चीते की तस्वीर के साथ पेंट किया गया है। यह विशाल विमान 16 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है और इसलिए ईंधन भरवाने के लिए कहीं रुके बिना नामीबिया से सीधे भारत जा सकता है।

चीतों को हवाई यात्रा के दौरान खाली पेट रहना होगा

भारतीय वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि चीतों को हवाई यात्रा के दौरान खाली पेट रहना होगा। लंबी दूरी की यात्रा में यह एहतियात बरतना आवश्यक है क्योंकि इससे पशुओं को मिचली जैसी दिक्कत हो सकती है, जिससे अन्य समस्याएं भी पैदा होने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वन में 1948 में आखिरी चीता दिखा था

गौरतलब है कि भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे दिया था। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वन में 1948 में आखिरी चीता दिखा था। भारत ने 1970 के दशक से ही इस प्रजाति को फिर से देश में लाने के प्रयास शुरू कर दिए थे और इसी दिशा में उसने नामीबिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। नामीबिया ने भारत को आठ चीते दान में दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने भी चीतों को पुनर्वास को इजाजत दे दी है

भारत सरकार वर्ष 2020 के बाद से चीतों के पुनर्वास के लिए काम कर रही है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दी है कि एक अलग उप-प्रजाति यानी अफ्रीकी चीतों को प्रयोगात्मक आधार पर ‘सावधानीपूर्वक चुने गए स्थान’ में बसाया जा सकता है।

You Might Also Like

राहुल के दावे को लेकर EC की प्रतिक्रिया पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा – ‘देश का लोकतंत्र है, कोई मजाक नहीं’
पीएम मोदी ने फिर साधा निशाना – ‘कांग्रेस शासन में आतंकवाद चरम पर था, वे मुझ पर निशाना साधते थे’
पीएम मोदी ने वाराणसी में रखी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला, बोले – ‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’
नए साल पर दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर का बड़ा एलान, टेस्ट के बाद वनडे से भी लिया संन्यास
दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘एनिमल’ की ओटीटी रिलीज रोकने संबंधी याचिका पर नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस
TAGGED:8 cheetahsNamibian cheetahspm modiPM Modi will welcome cheetahs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?