hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हरियाणा में युवाओं को तोहफा : निजी क्षेत्र की 30 हजार तक की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हरियाणा में युवाओं को तोहफा : निजी क्षेत्र की 30 हजार तक की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण
राष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणा में युवाओं को तोहफा : निजी क्षेत्र की 30 हजार तक की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण

Vinayak Barot
Last updated: November 7, 2021 11:05 am
Vinayak Barot
Published: November 7, 2021
Share
SHARE

चंडीगढ़, 7 नवंबर। हरियाणा सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला लेते हुए कहा है कि निजी क्षेत्र की कम्पनियों में अब 30 हजार रुपये तक की नौकरियों में राज्य को युवाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें 75 प्रतिशत दिया जाएगा। वर्ष 2024 तक प्रदेश को ‘बेरोजगार मुक्त-रोजगार युक्त’ बनाने के विजन के अनुरूप शुरू किए गए अनेक कदमों के तहत ही यह योजना लागू की गई है। इस क्रम में सरकार ने शनिवार को ‘हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवारों को रोजगार अधिनियम, 2020’ की अधिसूचना जारी कर दी। यह अधिसूचना 15 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी।

सीएम खट्टर बोले – राज्य के हजारों युवा लाभान्वित होंगे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के युवाओं को बधाई देते हुए आज कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है और उनके लिए रोजगार के अवसर निरंतर सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व किया गया वादा दो वर्षों में ही पूरा कर दिया है। यह एक अभूतपूर्व कदम है, जिससे हजारों युवा लाभान्वित होंगे।

निजी कम्पनियों से 15 जनवरी तक ब्यौरा मांगा गया : दुष्यंत चौटाला

डिप्टी उधर जींद में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 30 हजार रुपये तक सैलरी वाली निजी क्षेत्र की नौकरियां इस दायरे में आएंगी। निजी कम्पनियों को इस बाबत अपने कर्मचारियों के बारे में जानकारी देने के लिए 15 जनवरी तक का वक्त दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के कुशल, अर्धकुशल और अकुशल युवाओं को अपने ही प्रदेश में अच्छा रोजगार मिलेगा। उन्होंने भी कहा कि जेजेपी का बड़ा चुनावी वादा पूरा हो गया है।

बड़े गर्व और खुशी के साथ आप सबसे सांझा कर रहा हूं कि 'हरियाणा राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2020' आज हरियाणा प्रदेश में लागू हो गया। दीपावली का ये तोहफा हरियाणा प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य ले कर आएगा। बधाइयां।

संघर्ष के सभी साथियों को दिल से आभार। pic.twitter.com/16XCERQV3p

— Dushyant Chautala (@Dchautala) November 6, 2021

आईटीआई पास युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलेगी

चौटाला ने ट्वीट किया कि उद्योगपतियों के सुझावों पर इस कानून में कुछ बदलाव किया गया है। अब 50 हजार की जगह 30 हजार रुपये तक की निजी नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के उपनिदेशक स्तर के अधिकारी निगरानी करेंगे। ईंट-भट्ठों पर यह नियम लागू नहीं होगा। आईटीआई पास युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलेगी।

जानकारी छिपाने वालीं कम्पनियों पर लगेगा जुर्माना

चौटाला ने बताया कि अगर कोई कम्पनी, फैक्ट्री, संस्थान या ट्रस्ट अपने कर्मचारियों की जानकारी छुपाएगा तो जुर्माना लगाया जाएगा। निजी सेक्टर में कार्यरत किसी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। 30 हजार रुपये तक की नौकरी वाले हर कर्मचारी को श्रम विभाग की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित कम्पनी, फर्म अथवा रोजगार प्रदाता की होगी। जो कम्पनियां ऐसा नहीं करेंगी, उन पर 25 हजार से लेकर एक लाख तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

You Might Also Like

ऑक्सीजन विवाद : सुप्रीम कोर्ट ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट पर बोले सिसोदिया – ऐसी कोई रिपोर्ट ही नहीं
मोदी सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल फिर बढ़ाया, तीन वर्ष तक पद पर बने रहेंगे
लखीमपुर खीरी हिंसा : सुप्रीम कोर्ट ने धीमी जांच प्रक्रिया पर यूपी सरकार को फिर लगाई फटकार
पूर्व मंत्री बृज बिहारी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अमेरिका में शुल्क से जुड़े घटनाक्रमों और वैश्विक रुख से तय होगी स्थानीय शेयर बाजार की दिशा
TAGGED:75 percent reservation for youthCM Manohar Lal KhattarDushyant chautalaHaryana governmentprivate sector jobs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?