1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में लगभग 35 हजार नए संक्रमित, रिकवरी रेट में तनिक सुधार
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में लगभग 35 हजार नए संक्रमित, रिकवरी रेट में तनिक सुधार

भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में लगभग 35 हजार नए संक्रमित, रिकवरी रेट में तनिक सुधार

0
Social Share

नई दिल्ली, 10 सितम्बर। वैश्विक कोरोना महामारी से संघर्षरत भारत में संक्रमण का फैलाव तनिक घटाव-बढ़ाव के बीच बना हुआ है। इस क्रम में नए संक्रमितों की संख्या एक दिन के अंतराल पर फिर 40 हजार से कम 34,973 दर्ज की गई तो गुरुवार को कुल 7,681 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए और 260 लोगों की मौत हुई। केद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश में अब भी 3.90 लाख से ज्यादा मरीज इलाजरत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा रिकवरी रेट तनिक सुधार के साथ 97.49 फीसदी पर है और अब तक 3.23 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.31 प्रतिशत है, जो पिछले 77 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। इसी प्रकार दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.96 प्रतिशत है, पिछले 11 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। एक्टिव केस में 2,968 की गिरावट के बाद देश में अब भी 1.18 फीसदी की दर से 3,90,646 मरीज इलाजरत हैं।

केरल में 26 हजार नए मामले, 2.37 लाख से एक्टिव केस

राज्यों की ओर नजर दौड़ाएं तो केरल की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है, जहां 24 घंटे में 26,200 नए केस आए तो 125 लोगों की मौत हुई जबकि 29,209 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव केस में 3,134 की गिरावट के बीच गुरुवार तक राज्य में 2,36,903 कोरोना मरीजों का इलाज जारी था। वैसे, बीते घंटे के दौरान 16 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े। हालांकि इनमें सिर्फ मिजोरम (116) और आंध्र प्रदेश (114) ही 100 से ज्यादा दैनिक बढ़ोतरी वाले राज्य रहे।

अब तक 72.37 करोड़ से ज्यादा लोगों की टीकाकरण

इस बीच कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 237 दिनों में 72.37 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस क्रम में गुरुवार को 67.58 लाख से ज्यादा लोगों को खुराक दी गई। दूसरी ओर बीते 24 घंटे में 17.87 लाख लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही अब नौ सितम्बर तक देश में 53.86 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 34,973

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 37,681

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 260

अब तक कुल संक्रमित : 3,31,74,954

अब तक कुल स्वस्थ : 3,23,42,299

रिकवरी दर : 97.49%

अब तक कुल मौतें : 4,42,009

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 3,90,646 (दैनिक गिरावट 2,968)

सक्रियता दर : 1.18%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 67,58,491

237 दिनों में कुल टीकाकरण : 72,37,84,586

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 17,87,611

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 53,86,04,854.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code