hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वायुसेना के 3 अधिकारी सेवा से बर्खास्त, पाकिस्तानी क्षेत्र में गलती से मिसाइल दागने का जिम्मेदार ठहराया गया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वायुसेना के 3 अधिकारी सेवा से बर्खास्त, पाकिस्तानी क्षेत्र में गलती से मिसाइल दागने का जिम्मेदार ठहराया गया
राष्ट्रीयहिन्दी

वायुसेना के 3 अधिकारी सेवा से बर्खास्त, पाकिस्तानी क्षेत्र में गलती से मिसाइल दागने का जिम्मेदार ठहराया गया

Vinayak Barot
Last updated: August 23, 2022 9:02 pm
Vinayak Barot
Published: August 23, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 अगस्त। भारतीय वायुसेना ने गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में ब्रह्मोस मिसाइल दागने के मामले में अपने तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। उन्हें इसी वर्ष नौ मार्च को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है।

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि ये अधिकारी मानक संचालन प्रक्रियाओं से भटक गए, जिसके कारण मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हुई। केंद्र सरकार की ओर से तीनों अधिकारियों की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। उन्हें आज, 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। बर्खास्त अधिकारियों में एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं।

ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए थे

गौरतलब है कि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल के संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर कहा था कि नियमित अभ्यास के दौरान छोड़ी गई मिसाइल गलती से पाकिस्तान की ओर चली गई। उस समय मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए थे। हालांकि पाकिस्तान में जिस जगह मिसाइल गिरी, वहां पर किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

रक्षा मंत्रालय ने कहा था – तकनीकी भूल के कारण दुर्घटनावश मिसाइल फायर हो गई

इस घटना के संबंध में रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया था कि नौ मार्च, 2022 को रूटीन मेंटेनेंस के दौरान हुई तकनीकी भूल के कारण दुर्घटनावश मिसाइल फायर हो गई। भारत सरकार ने इस मामले को बड़ी ही गंभीरता से लिया है और इसके जांच के लिए उच्चस्तरीय कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने इसे इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी के खिलाफ बताया था

वहीं इस मामले में पाकिस्तान का आरोप था कि नौ मार्च को भारत से एक ‘सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल’ फायर किया गया। पाक सेना ने सीधे तौर पर कहा कि भारतीय सेना की एक सुपरसोनिक मिसाइल हरियाणा के सिरसा से दागी गई थी, जिसे पाकिस्तान की एयर-डिफेंस सिस्टम ने ट्रैक किया था। पाकिस्तान ने अपने बयान में मिसाइल से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान नहीं होने की बात कही थी। साथ ही इसे इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी के खिलाफ बताया था।

You Might Also Like

अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा में प्रहार – ‘मोदी 100 बार पीएम बनें, हमें लेना-देना नहीं…’
अदाणी की कंपनियों ने टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी की, 2023-24 में कुल टैक्स योगदान 58,104 करोड़ रुपए तक पहुँचा
मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा
मैनचेस्टर टेस्ट : पैर में फ्रैक्चर लेकर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत, 90वां छक्का जड़कर सहवाग की बराबरी की
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर बदली डीपी, भारत मंडपम की लगाई तस्वीर
TAGGED:Brahmos missileINDIAN AIR FORCEmissile misfiring incidentPakistani territorythree IAF officers sacked
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?