hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : कठुआ में आतंक प्रभावित इलाके के एक जलाशय में मिले 3 शव, दो दिन से थे लापता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : कठुआ में आतंक प्रभावित इलाके के एक जलाशय में मिले 3 शव, दो दिन से थे लापता
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : कठुआ में आतंक प्रभावित इलाके के एक जलाशय में मिले 3 शव, दो दिन से थे लापता

Revoi Editor
Last updated: March 8, 2025 6:42 pm
Revoi Editor
Published: March 8, 2025
Share
SHARE

कठुआ, 8 मार्च। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंक प्रभावित इलाके के एक जलाशय में तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। 14 वर्षीय किशोर सहित तीनों लोग दो दिन पहले लापता हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि योगेश सिंह, दर्शन सिंह और नाबालिग लड़का वरुण सिंह बुधवार शाम को बिल्लावर इलाके में शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।

बिल्लावर इलाके में शादी समारोह में शामिल होने निकले थे

सुरक्षा बलों की ओर से क्षेत्र में तीन लोगों के लापता होने की सूचना मिलने पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद लोहाई मल्हार इलाके के पास एक जलाशय में तीनों लोगों के शव मिले। सूत्रों ने बताया कि इस इलाके में आतंकवादियों की भारी मौजूदगी है। पिछले दो वर्षों में यहां कई आतंकी हमले हो चुके हैं। पिछले माह भी इसी इलाके से दो नागरिकों के शव बरामद किए गए थे।

आतंकवादियों के 2 मददगार हिरासत में

इस बीच जम्मू-कश्मीर के कठुआ और रामबन जिलों में कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत आतंकवादियों के दो मददगारों को हिरासत में लिया गया है। PSA एक प्रशासनिक कानून है, जो कुछ मामलों में बिना आरोप या सुनवाई के दो साल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कठुआ की बिलावर तहसील के धनोपरोले निवासी भुट्टू को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया और उधमपुर जिला जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित एक कट्टर ओजीडब्ल्यू था, जो पिछले कुछ वर्षों से अवैध गतिविधियों में शामिल था।

रामबन के दलवाह-गुल निवासी मंजूर अहमद उर्फ ​​फुरकान को भी राष्ट्र विरोधी और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता के लिए पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है। पिछले वर्ष अगस्त में पीएसए के तहत हिरासत में लेने के लिए आवश्यक मंजूरी प्राप्त होने के बाद से अहमद गिरफ्तारी से बच रहा था।

You Might Also Like

सेबी का कठोर एक्शन : अरबपति वाडिया परिवार 2 वर्ष के लिए बाजार से प्रतिबंधित, 15.75 करोड़ का जुर्माना भी ठोका
टीम इंडिया ने जीती लगातार आठवीं टी20 सीरीज, अंतिम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से दी शिकस्त
शशि थरूर ने कांग्रेस को दिखाए तेवर – ‘यदि पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो विकल्प मौजूद हैं’
अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने की पुष्टि
कॉलेजियम के दोबारा सिफारिश करने के बावजूद नियुक्ति न करने पर न्यायालय ने केंद्र से जानकारी मांगी
TAGGED:jammu and kashmirKATHUAthree bodies found in a reservoirthree bodies found in Kathua
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?