नेपाल बाढ़ त्रासदी : 21 भारतीयों को बचाया गया, विदेश मंत्रालय ने जारी की नामों की सूची

नई दिल्ली, 27 अगस्त। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आए फ्लैश फ्लड से नेपाल में आई भयावह बाढ़ के बीच टिमुरे से 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को इस आशय की पुष्टि की और बचाए गए लोगों के नामों की सूची जारी की। सभी बचाए गए यात्री तमिलनाडु के रहने वाले हैं और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले थे।

बचाए गए 21 भारतीयों के नाम

एमईए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ये नाम 27 अगस्त 2026 को दोपहर एक बजे तक की स्थिति के अनुसार हैं : शिवरंजनी मुथुनाथन, कर्पगम राजमोहन, मारन गोविंदासामी, शांति मारन, मुथुकुमारेसन रामलिंगम, नवु कबीरदास, विजयभुवनेश्वरी विश्वनाथन, मैथिली मुथुकुमारेसन, त्यागराजन रथिनम, किरुबागरी बालासुब्रमण्यम, वल्लीनायकी शिवकुमार, साथिया जयारमन, थिरुमावलवन गोविंदरासु, कनागासाबाई नतेसापिल्लई, राधाई कनागासाबाई, रथिनाकुमार कुंचिथपथप, पुंगुझाली पोन्नम्बलम, पझानियाप्पन मैकापेरुमल, कलैमथी पझानियाप्पन, रघुनाथन मुनिराज और कनागासाबाई नतेसा पिल्लई।

288 भारतीय अब भी संपर्क से बाहर

मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, ‘नेपाल में 288 भारतीयों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें 73 लोग त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, तिब्बत में फंसे करीब 200 भारतीयों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है।’

भारत से राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी गई

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत फ्लैश फ्लड से पैदा हुई स्थिति से निबटने के लिए नेपाल को हरसंभव मदद जारी रखेगा। नेपाल की मांग के आधार पर राहत सामग्री और बेली ब्रिज भेजा जा रहा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘नेपाल में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए 37.5 टन HADR सामग्री, दवाइयों और खाने के पैकेट की दूसरी खेप नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री श्री महावीर पुन को सौंपी गई।’

इसके पूर्व बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की शाम नेपाल के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत में संवेदना व्यक्त करने के साथ हरसंभव सहायता का भरोसा दिया था। उसके कुछ घंटे बाद ही 10 टन राहत सामग्री व आवश्यक दवाओं की पहली खेप भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान से काठमांडू भेजी गई थीं।

मौत का आंकड़ा 270 तक पहुंचा

उधर नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 270 तक जा पहुंची है। लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रभावित नागरिकों तथा उनके परिजनों से आग्रह है कि वे जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम या दूतावास की हेल्पलाइन से संपर्क करें।

विदेश मंत्रालय ने शुरू किया 24×7 विशेष कंट्रोल रूम

इस बीच विदेश मंत्रालय ने नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए 24 घंटे काम करने वाला स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे संचालित होगा और प्रभावित लोगों तथा उनके परिजनों को जरूरी सहायता मुहैया कराएगा। काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों में भी 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की गई है।

विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम और संपर्क विवरण

  • टेलीफोन : +91 11 2308 8718 और +91 11 2308 8719
  • ह्वाट्सऐप कॉल/मैसेज : +91 9968291988
  • ईमेल : [email protected]

काठमांडू में भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर

इसके अलावा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी इमरजेंसी संपर्क नंबर जारी किए हैं। इन पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है :-

  • +977 985 131 6807
  • +977 970 910 7500
  • +977 981 032 6117

नेपाली अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर

नेपाल सरकार और स्थानीय प्रशासन से सहायता के लिए निम्नलिखित नंबर उपलब्ध हैं :-

  • टूरिस्ट पुलिस : +977 9851289445
  • नेपाल सेना : +977 9851072914 (ईमेल: [email protected])
  • NDRRMA : +977 9851320269 / +977 9849281097 (एक्स: @NDRRMA_Nepal)

जिला स्तर के महत्वपूर्ण संपर्क :-

  • रसुवा : पुलिस +977 9851254960 | असिस्टेंट चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर +977 9851164422
  • नुवाकोट : पुलिस +977 9851282380 | असिस्टेंट चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर +977 9851248777
  • धाडिंग : पुलिस +977 9851229860 | चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर +977 9851247777
  • चितवन : पुलिस +977 9855013999 | असिस्टेंट चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर +977 9855088891

विदेश मंत्रालय ने सभी प्रभावित नागरिकों और उनके परिवारों से आग्रह किया है कि वे जरूरत पड़ने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। स्थिति की निगरानी लगातार की जा रही है और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular