शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 77000 के नीचे फिसला, निफ्टी 117 अंक कमजोर

मुंबई, 27 अगस्त। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख से घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली और मेटल, पीएसयू बैंकों व सीमेंट के शेयरों में बिकवाली के बीच दोनों बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद लाल निशान पर बंद हुए।

लगातार दूसरे सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स इंट्रा-डे के निचले स्तर पर रुके

बीएसई सेसेंक्स 539 अंकों की कमजोरी से जहां 77,000 के नीचे फिसल गया वहीं एनएसई निफ्टी 117 अंक गिरकर 24,000 के स्तर पर टिका है। गौर करने वाली बात यह रही कि लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स इंट्रा-डे के निचले स्तर पर रुके।

सेंसेक्स 539.35 अंकों की गिरावट से 76,933.59 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 539.35 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरावट के साथ 76,933.59 पर बंद हुआ। पिछली शाम के मुकाबले 104 अंकों की बढ़त से 77,576.76 अंक पर खुला सूचकांक 222 देखते ही देखते अंकों की छलांग लगाकर दिन के उच्चतम स्तर 77,694.97 तक जा पहुंचा। लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह सकी और वहां से 761 अंक फिसलकर सूचकांक लगातार दूसरे सत्र में दिन के अपने निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 24 के शेयर मजबूत लाल निशान पर रुके तो पांच में मजबूती दिखी।

निफ्टी 116.90 अंक गिरकर 24,090.85 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.48 प्रतिशत गिरकर 24,090.85 पर बंद हुआ। यह सूचकांक भी पिछले सत्र के मुकाबले 70 अंकों के फायदे से 24,277.60 पर खुला था और तत्काल 24,297.45 तक गया। लेकिन यह बढ़त कायम नहीं रह सकी और दिन के उच्चस्तर से 207 अंकों की गिरावट देखते हुए सूचकांक लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 18 के शेयर मजबूत रहे तो 31 में गिरावट दर्ज की गई।

व्यापक बाजार और सेक्टोरल इंडेक्स

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 में 0.10 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सेक्टोरल इंडेक्स देखें तो निफ्टी सीमेंट में सबसे ज्यादा 1.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.94 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 89 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.86 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.51 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके विपरीत निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी प्राइवेट बैंक ने बेहतर प्रदर्शन किया।

एचडीएफसी बैंक के स्टॉक सर्वाधिक 2.08 फीसदी गिरे

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में एचडीएफसी बैंक के स्टॉक सर्वाधिक 2.08 फीसदी गिरे। एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल व एचसीएल टेक में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही। वहीं कोट महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रिक व अदाणी पोर्ट्स में मजबूत रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular