Site icon Revoi.in

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में 13 फीसदी की गिरावट, लगभग 6 लाख एक्टिव केस

Social Share

नई दिल्ली, 12 फरवरी। देश में कोरोना संक्रमण के कम होते प्रभाव के बीच शुक्रवार को 50,407 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। यह संख्या पिछले दिन की अपेक्षा 13 फीसदी कम रही। इसके साथ दैनिक संक्रमण दर गिरकर 3.48 फीसदी रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को अपनी नई बुलेटिन में यह जानकारी दी।

रिकवरी रेट 97.37 फीसदी, दिनभर में 1.36 लाख कोविड मरीज स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 1,36,962 कोविड मरीज स्वस्थ घोषित किए गए और मौजूदा रिकवरी दर बढ़कर 97.37 फीसदी हो गई है। हालांकि दिनभर में 553 लोगों की मौत भी हुई, जिसमें केरल का 251 बैकलॉग जोड़कर 11 फरवरी की तिथि में कुल 804 मौतें दर्शाई गईं।

केरल में अब भी 2 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले

दूसरी तरफ वर्तमान सक्रियता दर (एक्टिव रेट) भी लगातार गिरावट के बीच 1.43 फीसदी तक रह गई है। शुक्रवार को दिनभर में 87,359 सक्रिय मामले कम हुए। इसके साथ ही देश में अब 6,10,443 कोविड मरीज रह गए हैं, जिनका देश के विभिन्न अस्पतालों या होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। हालांकि केरल में अब भी दो लाख से ज्यादा 2,06,180 इलाजरत मरीज हैं जबकि महाराष्ट्र (64,865) और तमिलनाडु (56,002) को छोड़ अन्य सभी राज्यों में एक्टिव केस की संख्या 50 हजार से नीचे जा गिरी है।

392 दिनों में 171.79 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 392 दिनों में वैक्सिनेशन का आंकड़ा 172 करोड़ के पार 1,72,29,47,688 तक जा पहुंचा है। इसमें बीते 24 घंटे के दौरान 46,82,662 लोगों का टीकाकरण शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 12 फरवरी को जारी टीकाकरण का विस्तृत विवरण

वहीं शुक्रवार को 14,50,532 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही 11 फरवरी तक 75 करोड़ के लगभग कुल 74,93,20,579 लोग कोरोना जांच करा चुके हैं।