पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर व 5 बार के TMC विधायक आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

कोलकाता, 16 अगस्त। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक आशीष बनर्जी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। बीरभूम जिले के रामपुरहाट में 75 वर्षीय प्रोफेसर शीष बनर्जी के आवास से सटे टीएमसी कार्यालय के अंदर रविवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला।

रामपुरहाट में आवास से सटे टीएमसी कार्यालय के अंदर फंदे से लटका मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आशीष बनर्जी ने आत्महत्या की और यदि ऐसा है तो उन्हें किस वजह से यह कदम उठाना पड़ा।

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे आशीष

वस्तुतः आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक थे और उन्हें पूर्व सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था। वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की रामपुरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे। उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में कुल पांच बार इस सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इस वर्ष की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के ध्रुबा साहा से हार गए थे। डेढ़ दशक पहले जब ममता बनर्जी पहली बार सत्ता में आईं, तब से आशीष बनर्जी बंगाल के शिक्षा और कृषि मंत्री रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular