राष्ट्रपति चुनाव 2022: सीएम योगी ने कर दिया खेला, मुर्मू के समर्थन में आए राजा भैया, राजभर और शिवपाल

लखनऊ, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की गोलबंदी में बड़ी सेंध लगा दी है। सीएम योगी की पहल पर दलीय सीमाएं टूट गईं और विपक्ष भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत समाजवादी गठबंधन में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और जनसत्ता दल ने भी राजग प्रत्याशी का समर्थन किया है।

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष का भी समर्थन मिलने लगा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’, बहुजना समाज पार्टी (BSP) नेता उमा शंकर सिंह और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

  • एयरपोर्ट पर राजग प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत

राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दोपहर बाद लखनऊ प्रवास पर पहुंचीं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कई प्रदेशों के कलाकारों ने एयरपोर्ट पर राजग प्रत्याशी के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

  • राजग प्रत्याशी ने घटक दलों से मांगा समर्थन

राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों और विधायकों के साथ समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular