hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऐतिहासिक विकास का कारक बनेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : मुख्यमंत्री योगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ऐतिहासिक विकास का कारक बनेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : मुख्यमंत्री योगी
राष्ट्रीयहिन्दी

ऐतिहासिक विकास का कारक बनेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : मुख्यमंत्री योगी

Vinayak Barot
Last updated: July 16, 2022 12:05 pm
Vinayak Barot
Published: July 16, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 16 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य के बुंदेलखंड इलाके को एक्सप्रेस वे के जाल से जोड़ने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सामाजिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक गति का कारक बनेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का जालौन जिले की उरई तहसील में लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से आज प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अभूतपूर्व भूमिका निभाने जा रहे ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे’ का उद्घाटन होगा। यह एक्सप्रेस-वे ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ में समृद्ध बुंदेलखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक गति का कारक बनेगा।”

मोदी दिन में लगभग 11:30 बजे उरई तहसील के कैथेरी गांव में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में बहुप्रतीक्षित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी ने भी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की खूबियां गिनाने वाली तस्वीरें एवं जानकारियां शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “16 जुलाई का दिन बुंदेलखंड के मेरे प्यारे भाई बहनों के लिये ऐतिहासिक दिन होगा, जब जालौन जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया जायेगा। यह परियोजना इस इलाके की स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी और लोगों को जोड़ेगी भी।’’

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, “स्टेट ऑफ आर्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सात जिलों से होकर गुजरेगा। इसकी वजह से इस इलाके की स्थानीय अर्थव्यवस्था को अप्रत्याशित लाभ होगा। इससे इस इलाके में बहुत तेजी से औद्योगिक विकास होगा और यह एक्सप्रेस वे स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ने के लिये पहले से अधिक अवसर मुहैया करायेगा।”

You Might Also Like

यूपी : नहीं रहे BJP MLC बनवारीलाल दोहरे, 72 वर्ष की आयु में निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में एनआईए ने की पंजाब में छापेमारी
प. बंगाल के मंत्री फिरहाद ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था
यूपी विधान परिषद : 35 सीटों पर चुनाव का एलान, दो चरणों में कराया जाएगा मतदान
जम्मू कश्मीर : आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल
TAGGED:cm yogiup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?