वैश्विक जनगणना रिपोर्ट : वर्ष 2023 में 7 करोड़ 50 लाख तक बढ़ी दुनिया की आबादी

वॉशिंगटन, 29 दिसम्बर। विश्व की जनसंख्या में इस वर्ष लगभग सात करोड़ 50 लाख की बढ़ोतरी हुई और नववर्ष 2024 के पहले दिन कुल वैश्विक आबादी के आठ अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दुनियाभर में जनसंख्या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम रही

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, गुजर रहे वर्ष के दौरान दुनियाभर में जनसंख्या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम रही। वर्ष 2024 की शुरुआत में दुनियाभर में हर सेकेंड 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है।

अमेरिका की जनसंख्या वृद्धि दर शेष दुनिया की अपेक्षा आधी

अमेरिका की जनसंख्या की वृद्धि दर गुजर रहे वर्ष में 0.53 प्रतिशत रही, जो दुनियाभर की वृद्धि दर से आधी है। अमेरिका की आबादी इस साल 17 लाख बढ़ी और नववर्ष पर इसकी कुल जनसंख्या 33 करोड़ 58 लाख हो जाएगी।

‘ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन’ में जनसांख्यिकी विशेषज्ञ विलियम फ्रे ने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि की मौजूदा गति यदि इस दशक के अंत तक बरकरार रही, तो 2020 का दशक जनसंख्या में बढ़ोतरी के लिहाज से अमेरिकी इतिहास में सबसे धीमी गति का दशक हो सकता है और 2020 से 2030 तक 10 साल की अवधि में वृद्धि दर चार प्रतिशत से कम रह सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular