फ्रांस : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बीच सड़क पर महिला ने जड़ा झन्नाटेदार तमाचा, वीडियो वायरल

पेरिस, 22 नवम्बर। राष्ट्रपति को किसी भी देश का प्रथम नागरिक माना जाता है और वो ही उस देश के मुखिया होते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि लोग राष्ट्रपति पर ही हमला कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला राष्ट्रप​ति को तमाचा जड़ते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि तमाचा जड़ने के बाद राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने महिला को महिला को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई, जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक महिला ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद महिला ने इमैनुएल मैक्रों से कुछ बातें कीं और फिर अचानक उन्हें तमाचा जड़ दिया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर महिला को तत्काल दबोच लिया।

इसी तरह की एक घटना में पिछले वर्ष आठ जून को एक शख्स ने राष्ट्रपति को थप्पड़ मारा था। तब राष्ट्रपति एक छोटी भीड़ को संबोधित करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी उनके साथ यह घटना हुई थी। इस घटना का भी वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें देखा गया था कि हमलावर ने मैक्रों की बांह पकड़ कर और उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया था। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को हिरासत में ले लिया था। शख्स ने नारे लगाए थे ‘डाउन विद मैक्रोनी’। आमतौर पर मैक्रों के विरोधी इस नारे का इस्तेमाल करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular