संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसम्बर से शुरू होगा, 2 दिसम्बर को सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसम्बर को शुरू होगा और 22 दिसम्बर को समाप्त होगा। सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से दो दिन पहले यानी की दो दिसम्बर को सर्वदलीय बैठक

2 दिन पहले सर्वदलीय बैठक क्यों

सामान्यतः सर्वदलीय बैठक सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई जाती है, लेकिन इस बार तीन दिसम्बर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के कारण बैठक दो दिसम्बर को आहूत की गई है। विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर इस शीतकालीन सत्र पर देखने को मिलेगा।

ये रिपोर्ट भी हो सकती है पेश

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे ‘पैसे लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोपों से जुड़े मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी इस सत्र के दौरान सदन में पेश की जाएगी। समिति ने महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

इन विधेयकों पर किया जा सकता है विचार

प्रमुख आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए तीन विधेयकों पर भी सत्र के में विचार किए जाने की उम्मीद है। गृह मामलों की स्थायी समिति ने हाल ही में तीन विधेयकों पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular