नई दिल्ली, 15 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण के बाद पूरा वंदे मातरम् गाने को लेकर आपत्ति जताई। भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर तंज कसा तो कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा वंदे मातरम् गाया गया, किसी ने बीच में नहीं रोका।
LIVE: Independence Day Flag Hoisting | Congress President Shri @kharge | AICC HQ, New Delhi https://t.co/dcTfDyqhFa
— Congress (@INCIndia) August 15, 2026
कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् को लेकर हुए कथित विवाद पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए जयराम रमेश ने कहा, “आज इंदिरा भवन में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाया गया और इसमें कोई विवाद नहीं है। इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। चूंकि कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे, इसलिए सोनिया जी उनके लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं।”
कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोनिया गांधी वंदे मातरम् के दौरान कुछ इशारा कर रही हैं। उनके पास में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी खड़े दिखे। ऐसा करते वक्त राहुल गांधी भी कुछ इशारा करते नजर आए।
For the first time, the entire ‘Vande Mataram’ was sung at the Congress headquarters on Independence Day.
After the initial stanzas of Vande Mataram were sung, Sonia Gandhi became agitated and asked for the rendition to be stopped rather than played in full. Rahul Gandhi too… pic.twitter.com/ITgkkBvStG
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 15, 2026
इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पहले से ‘वंदे मातरम्’ के दो छंद गाए जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार छह छंद गाए गए। कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ से पुराना जुड़ाव रहा है और स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही पार्टी के कार्यक्रमों में इसे गाया जाता रहा है।
लाल किले पर भी पूरा वंदे मातरम् गाया गया
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले पर भी वंदे मातरम् के पूरे संस्करण का गायन चर्चा में रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत का गायन किया गया। वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण गीत रहा है और लंबे समय से राष्ट्रीय समारोहों में इसके चयनित छंदों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने AICC मुख्यालय इंदिरा भवन में ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
जय हिंद 🇮🇳
📍 नई दिल्ली pic.twitter.com/a5iRUmZoNG
— Congress (@INCIndia) August 15, 2026
वंदे मातरम् को लेकर कानून
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी के बाद 11 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू हो गया है। नए कानून के तहत ‘वंदे मातरम्’ को भी ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी संरक्षण दिया गया है। अब ‘वंदे मातरम्’ के गायन में जानबूझकर बाधा डालना या उसका अपमान करना कानून के तहत दंडनीय माना जाएगा।

