गॉल, 15 अगस्त। चोटिल बी. साई सुदर्शन की जगह एकादश में शामिल एक अन्य वामहस्त बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपने चयन का औचित्य साबित किया और उनके नाबाद शतकीय प्रहार (नाबाद 131 रन, 178 गेंद, एक छक्का, 12 चौके) से टीम इंडिया शनिवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ प्रारंभ प्रथम टेस्ट में मजबूत शुरुआत करने में सफल रही।
Stumps on Day 1 in Galle! 🏟️
Fifty partnership up between Devdutt Padikkal & Rishabh Pant 🤝
A fine opening day of the First #SLvIND Test for #TeamIndia as they reach 288/2 after 73 overs 👌👌
See you tomorrow for Day 2 action.
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y pic.twitter.com/kI0J3sQSZJ
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में बारिश की कुछ बाधाओं व कम प्रकाश के बीच अंतिम सत्र में 73 ओवरों के बाद पहले दिन का खेल रोका गया तो मेहमानों ने दो विकेट पर ही 288 रन बना लिए थे। उस दौरान ऋषभ पंत 27 रन (36 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) पडिक्कल का साथ दे रहे थे। हालांकि अंतिम क्षणों में गेंद काफी टर्न ले रही थी, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी 40 मिनट बिना अन्य किसी क्षति के निकाल लिए और तब तक दोनों के बीच 52 रनों की साझेदारी हो चुकी थी।
भारत अपना 600वां टेस्ट यादगार बनाना चाहेगा
दिलचस्प यह है कि भारत अपने टेस्ट इतिहास का 600वां मुकाबला खेल रहा है और 600 या ज्यादा टेस्ट खेलने वाला वह ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के बाद सिर्फ तीसरा देश है। अब पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने जिस अंदाज में तेज रन बटोरे हैं, वह श्रीलंका के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसकी वजह यह है कि यहां खेल आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी मुश्किल हो जाएगी और यदि भारत की यह रफ्तार रही तो उसके पास श्रीलंका के 20 विकेट लेने की कोशिश करने के लिए पर्याप्त समय होगा।
MAIDEN TEST HUNDRED! 💯
A special moment on a special day for Devdutt Padikkal in Galle 🥳
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/8x1HcYeFbA
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
नंबर 3 पर बल्लेबाज के शतक के लिए 20 टेस्ट मैचों का इंतजार खत्म
देखा जाए तो भारत ने नंबर तीन पर किसी बल्लेबाज के शतक का 20 टेस्ट मैचों का इंतजा एक शानदार, लेकिन बारिश से प्रभावित पहले दिन खत्म किया, जिसमें केरल के 26 वर्षीय पडिक्कल ने अपने तीसरे टेस्ट में जबर्दस्त पारी खेली। पडिक्कल ने अपना शतक पूरा किया तो दूसरे छोर पर शुभमन गिल थे, जो तीसरे क्रम पर शतक लगाने वाले भारत के पिछले बल्लेबाज थे।
Century and counting 🔥
That feeling when you get to your Maiden Test Ton! 💯
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/arfiTOrS5v
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
सिक्के की उछाल जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले भारत को यशस्वी जायसवाल (32 रन, 37 गेंद, पांच चौके) व उप कप्तान केएल राहुल (77 रन, रिटाटर्ड नाट आउट) ने ठीक शुरुआत दी। लेकिन बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे यशस्वी 11वें ओवर में 47 के योग पर रन आउट हो गए।
पडिक्कल व राहुल के बीच 150 रनों की साझेदारी
पडिक्कल व राहुल ने लंच (1-101) लंच निकाला तो दूसरे सत्र का खेल बारिश के चलते देर से शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान भारत ने एक भी विकेट नहीं गंवाया और 53 ओवरों के बाद टीम जब चाय (1-197) के लिए लौटी तो पडिक्कल व राहुल के बीच 150 रनों की साझेदारी आ चुकी थी।
Rock-solid knock! 👌
21st Test FIFTY for #TeamIndia vice-captain KL Rahul 👍
He and Devdutt Padikkal also complete a 1⃣0⃣0⃣-run stand! 🤝
Updates ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#SLvIND pic.twitter.com/25x9S68qyG
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
तीसरे सत्र में राहुल बल्लेबाजी के लिए लिए नहीं उतरे और फोरआर्म में ऐंठन के कारण उन्हें रिटायर्ड-हर्ट होना पड़ा। कप्तान शुभमन गिल (16 रन, 28 गेंद, दो चौके) की मौजूदगी में पडिक्कल ने प्रथम प्रवेशी ऑफ स्पिनर केशरा नुवांता पर सिंगल से अपना शतक पूरा किया। उधर गिल की पारी ज्यादा दूर नहीं जा सकी। 62वें ओवर में प्रभात जयसूर्या ने उन्हें मायूस किया। लेकिन पंत व देवदत्त ने बारिश व कम प्रकाश के चलते अंतिम बार खेल रुकने तक अन्य कोई क्षति नहीं दी।

