hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आयकर विभाग का जो नियम कांग्रेस पर लागू हुआ, वह भाजपा पर लागू क्यों नहीं होता : प्रियंका गांधी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आयकर विभाग का जो नियम कांग्रेस पर लागू हुआ, वह भाजपा पर लागू क्यों नहीं होता : प्रियंका गांधी
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

आयकर विभाग का जो नियम कांग्रेस पर लागू हुआ, वह भाजपा पर लागू क्यों नहीं होता : प्रियंका गांधी

Vinayak Barot
Last updated: April 1, 2024 2:35 pm
Vinayak Barot
Published: April 1, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 अप्रैल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी को आयकर विभाग की ओर से 3500 करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने का नोटिस मिलने का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि उस पर 4,600 करोड़ रुपये का जुर्माना बनता है।

उन्होंने यह सवाल किया कि जो नियम कांग्रेस पर लागू किया जा रहा है वही नियम भाजपा पर क्यों लागू नहीं होता? लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को आयकर विभाग से एक बार फिर नया नोटिस मिला है, जिसके जरिये आकलन वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक के लिए 1,745 करोड़ रुपये के कर की मांग की गई है।

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस से अब तक कुल 3,567 करोड़ रुपये के कर की मांग की जा चुकी है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस पर 3,567 करोड़ का जुर्माना क्यों? कांग्रेस पर आरोप है कि 1994-95 में, फिर 2014-15 और 2016-17 में पार्टी के खाते में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कुछ पैसे जमा कराए थे जिसकी एक-एक जानकारी पहले ही आयकर विभाग को साझा की जा चुकी थी। मगर सरकार कांग्रेस पर जानकारी न देने का मनमाना आरोप थोप रही है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सजा मिली तथा उसके खाते से आयकर विभाग ने 135 करोड़ रुपये निकाल लिए, 3567 करोड़ का जुर्माने का नोटिस दिया और कांग्रेस के बैंक खाते बंद कर दिए। कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि भाजपा के पैसों का जो हिसाब-किताब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद है, उसके मुताबिक, 2017-18 में 1297 लोगों ने बिना नाम-पते के, बिना पूरी जानकारी के भाजपा को 42 करोड़ रुपये दिए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की इस बेनामी 42 करोड़ रुपये की आय पर आयकर विभाग को न कोई आपत्ति है, न कोई कार्रवाई हुई है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘राजनीतिक दलों के पैसों के हिसाब-किताब के नियमों का जो उल्लंघन भाजपा ने किया है, उसके लिए उस पर 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना बनता है। लेकिन उस पर चूं की आवाज भी नहीं उठती। ’’

उन्होंने सवाल किया कि जो नियम कांग्रेस पर लागू किया जा रहा है वही नियम भाजपा पर क्यों लागू नहीं होता? उन्होंने दावा किया, ‘‘दरअसल, चुनाव के समय यह एकतरफा कार्रवाई हमें और 140 करोड़ भारतवासियों की आवाज कमजोर करने के लिए की जा रही है।’’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘हम दोगुनी ताकत से लड़ेंगे। देश की जनता भाजपा के लोकतंत्र-विरोधी मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।’’

You Might Also Like

पीएम मोदी का विपक्ष को करारा जवाब – दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा
भारतीय जलमार्ग प्रणाली के विस्तार कि गति का कोई भी देश मुकाबला नहीं कर सकता। : केन्द्रीय मंत्री
ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों का उत्पात, सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास पर हमला
कंझावला कांड की चश्मदीद निधि को लेकर खुलासा – 2020 में ड्रग तस्करी मामले में हो चुकी है गिरफ्तार
NEET UG पेपर लीक केस : CBI ने 13 आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, NTA के 3 विशेषज्ञ भी शामिल
TAGGED:BJPCOngressincome tex departmentpriyanka gandhi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
देश-विदेशहिन्दी

चीन के शेनयांग स्थित एक रेस्तरां में विस्फोट, एक की मौत, 33 लोग घायल

sanket
sanket
October 21, 2021
योगी कैबिनेट ने ओबीसी आरक्षण सहित 23 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, किसानों-छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत, बिजली व्यवस्था सुधरेगी
I.N.D.I.A. नाम के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका : दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब देने का विपक्षी दलों को दिया आखिरी मौका 
सरकार ने मध्य पूर्व संकट के मद्देनजर गठित किया अंतर मंत्रालयी समूह, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता
निर्वाचन आयोग ने बीएलओ का सालाना पारिश्रमिक दोगुना किया, अब 12 हजार रुपये मिलेंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?