hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जानिए कौन है राजेश मिश्रा? घर में मिले 10, 50 के इतने नोट, गिनने में पुलिसवालों छूटे पसीने, 20 घंटे तक गिनती रही मशीन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > जानिए कौन है राजेश मिश्रा? घर में मिले 10, 50 के इतने नोट, गिनने में पुलिसवालों छूटे पसीने, 20 घंटे तक गिनती रही मशीन
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

जानिए कौन है राजेश मिश्रा? घर में मिले 10, 50 के इतने नोट, गिनने में पुलिसवालों छूटे पसीने, 20 घंटे तक गिनती रही मशीन

Revoi Editor
Last updated: November 10, 2025 10:26 am
Revoi Editor
Published: November 10, 2025
Share
SHARE

प्रतापगढ़, 10 नवंबर। सोशल मीडिया पर 24 घंटे से उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की बहुत चर्चा हो रही है। यहां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बिस्‍तर पर बहुत सारे नोट बिखरें हैं। कई पुलिसवाले बैठकर नोटों की गिनती कर रहे हैं। नोट इतने ज्‍यादा हैं कि कुछ महिला पुलिसकर्मी बीच-बीच में पसीना पोंछती नजर आईं। लोगों के मन में उत्‍सुकता है कि आखिर ये घर किसका है और ये पैसे कहां से आए।

घर में नोट इतने ज्‍यादा थे कि गिनने वाली 4 मशीन मंगानी पड़ी। शनिवार सुबह मिले रुपयों के ढेर की गिनती 20 घंटे तक चलती रही। इनमें अधिकतर 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोट थे। दावा किया जा रहा है कि दो करोड़ की नकदी बरामद की गई है। इसके साथ ही एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ भी मिले हैं।

दरअसल ये घर जिले के कुख्‍यात मादक तस्‍कर राजेश मिश्रा का है। मानिकपुर इलाके के गांव मुंदीपुर में रहने वाले राजेश मिश्रा के पिता ने यह काला धंधा शुरू किया था। फिर इसे राजेश और उसके बच्‍चों ने विरासत की तरह संभाला। तीन पीढ़ियों से चल रहे इस काले साम्राज्‍य ने पूरे इलाके का नाम बदनाम कर दिया। पुलिस ने तस्‍कर की पत्‍नी रीना देवी, बेटे विनायक और बेटी कोमल को हिरासत में ले लिया है। परिवार के सदस्‍य यश कुमार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जेल में बंद है तस्‍कर, पत्‍नी चला रही थी काला धंधा
राजेश मिश्रा पर गांजा और स्‍मैक तस्‍करी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्‍टर भी लगा है। वह पहले से जेल में बंद चल रहा है। पत्‍नी रीना देवी भी 15 दिन पहले ही जेल से छूटी थी। उसके ऊपर भी छह मुकदमे हैं। पति के जेल में होने के दौरान रीना अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर काले धंधे का संचालन कर रही थी। इस धंधे से राजेश मिश्रा के परिवार ने करोड़ों रुपये कमाए हैं।

काली कमाई से घर की मजबूत किलेबंदी
ड्रग माफिया ने अपने घर की मजबूत किलेबंदी की है। उसका एक पुराना घर है। उसने काली कमाई के पैसों से नया शानदार घर बनवाया। पुराने और नए घर को एक गलियारे के माध्‍यम से जोड़ दिया। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए ताकि बाहर गेट पर कोई आए तो पता चल जाए।

पड़ोसी जिलों तक फैला लिया जाल
इस परिवार ने पहले मानिकपुर और आसपास के इलाकों में लोगों को नशे का चस्‍का लगाा। कम पैसे में गांजा और स्‍मैके बेचने लगे। धीरे-धीरे लोग उनके जाल में फंसते गए। पैसा आते देखकर इन लोगों ने प्रयागराज, जौनपुर, अमेठी, कौशांबी और रायबरेली तक अपना गिरोह फैला लिया। दावा किया जा रहा है कि प्रतापगढ़ जिले में पहली बार इतने नोट बरामद हुए हैं कि उसको गिनने के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ा।

You Might Also Like

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने खोला व्रत
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा – बांग्लादेश के साथ मित्रता को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देता है भारत
उत्तराखंड : भीमताल के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, SDRF तैनात
संसद की सुरक्षा में सेंध : अदालत ने 4 आरोपितों को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा
सोनिया गांधी ने हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, अर्पित की पुष्पांजलि
TAGGED:female police officerRajesh Mishrasmuggler Rajesh Mishrasocial media
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?