hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव : ममता बनर्जी को देख वाराणसी में लगा ‘जय श्रीराम’ का नारा, कुछ क्षेत्रों में दि‍खाए गए काले झंडे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव : ममता बनर्जी को देख वाराणसी में लगा ‘जय श्रीराम’ का नारा, कुछ क्षेत्रों में दि‍खाए गए काले झंडे
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव : ममता बनर्जी को देख वाराणसी में लगा ‘जय श्रीराम’ का नारा, कुछ क्षेत्रों में दि‍खाए गए काले झंडे

Vinayak Barot
Last updated: March 3, 2022 12:12 am
Vinayak Barot
Published: March 3, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 2 मार्च। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचीं तो उनका जमकर विरोध हुआ। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में उन्हें काले झंडे दिखाए गए तो कहीं ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा गया। कुछ लोग ‘गो बैक’ के भी नारे लगाते दिखे।

दरअसल, टीएमसी प्रमुख ममता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को अखिलेश यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कोलकाता से हवाई जहाज से आज शाम वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचीं।

बाबतपुर एयरपोर्ट से होटल पहुंचने के बाद ममता ने थोड़ा आराम किया और फिर विश्व प्रसिद्ध काशी की गंगा आरती को देखने के लिए और उसमें शामिल होने के लिए होटल से राजेंद्र प्रसाद घाट गोदौलिया के लिए निकलीं।

इस दौरान सीएम ममता के साथ जिला पुलिस का भारी अमला भी चल रहा था। उनका काफिला जैसे ही एयरपोर्ट रोड से होते हुए शिवपुर पहुंचा। उनके विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता पीछे-पीछे लग गए। पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी से दूरी बनाकर चलते हुए कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे।

विरोध देख ममता फ्लीट की गाड़ी रोक खुद बाहर निकल आईं

वाराणसी की सड़कों पर जगह-जगह इस तरह का विरोध-प्रदर्शन देखकर ममता बनर्जी हैरान रह गईं। उनका काफिला जैसे ही लहुराबीर से आगे चेतगंज-नई सड़क की ओर निकला, कुछ लोगों ने तृणमूल नेता को काले झंडे दिखा दिए। इस बात से नाराज ममता बनर्जी ने अपनी फ्लीट को गाड़ी रोकने को कहा और फिर गाड़ी से बाहर निकल आईं। तब तक सीएम ममता बनर्जी के साथ चल रही जिला पुलिस की टीम फौरन एक्टिव हुई और काले झंडे दिखा रहे लोगों के पास पहुंचकर उनसे झंडे छीन लिए।

इसके बाद ममता बनर्जी वापस गाड़ी में बैंठी और उनका काफिला जैसे ही गिरजाघर चौराहे से गोदौलिया की तरफ मुड़ा, वहां भी खड़े हुए कुछ युवाओं ने उन्हें काले झंडे दिखा दिए। कथित तौर पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हाथ में काले झंड़े लिए ‘ममता बनर्जी वापस जाओ’ के नारे लगा रहे थे और साथ में ‘जय श्रीराम’ के भी नारे लग रहे थे। वहां भी वाराणसी पुलिस ने फौरन स्थिति को संभाला और नारेबाजी कर रहे लड़कों को दूर किया।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट की सीढ़ियों पर बैठकर गंगा आरती देखी

भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्तांओं से नाराज ममता जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंचीं तो निर्धारित मंच पर बैठने की बजाय सीढ़ियों पर उतर गईं और साथ आए नेताओं के साथ विरोधस्वरूप सीढ़ियों पर ही बैठकर गंगा आरती में भागीदारी की।

ममता बोलीं – बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर भाजपा को यहां से खदेड़ दूंगी

अपनी शैली में नाराज होते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके यहां से भाजपा को भगाने आयी हैं और भाजपा को यहां से खदेड़ कर रहेगीं। ममता ने कहा, ‘भाजपा वालों ने बनारस में मेरा जिस तरह से स्वागत किया है, उससे साफ पता चलता है कि वे हार से बौखला गए हैं। यूपी से सत्ता सरक रही है तो भाजपा में बेचैनी काफी बढ़ गई है।’

You Might Also Like

लालू यादव का भाजपा पर हमला, बोले – भाजपाई खा रहे पिछड़ों का आरक्षण
जयंती: प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और रिजिजू ने मंगल पांडे को अर्पित की श्रद्धांजलि, जानिए क्या कहा…
बॉलीवुड : अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का गाना ‘आइला रे आइला’ रिलीज
सतर्क रहें! पैरासिटामॉल समेत 50 से ज्यादा दवाएं क्वालिटी टेस्ट में हुईं फेल
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : कोरोना संक्रमण की सुनामी को कम न आंकें
TAGGED:black flags shown to MamtaMamta BanerjeeMamta's protest in VaranasiUP electionswest bengal cm
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?