साप्ताहिक राशिफल: लग्न राशि के आधार पर कलाशांति ज्योतिष के साप्ताहिक राशिफल में जानिए मेष से मीन राशि तक सभी जातकों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र किस तरह प्रभावित हो सकता है। साथ ही जानिए किन मामलों में आपको सफलता मिल सकती है और किन बातों में सावधानी बरतना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सकारात्मक रह सकती है। किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। किसी से विवाद या बहस करने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय मिलाजुला रहेगा। आसपास की यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़ा किसी व्यक्ति का सुझाव आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
वृषभ राशि
इस सप्ताह सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। रहन-सहन और सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। नौकरी और कारोबार की स्थिति अच्छी बनी रह सकती है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। परिवार में माहौल सुखद रहेगा और पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। इच्छा न होने के बावजूद किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहेंगे। नौकरी या कारोबार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बुजुर्गों से जुड़े मामलों और सरकारी कार्यों में कुछ अड़चन आ सकती है।
कर्क राशि
सप्ताह की शुरुआत से ही लाभ के अवसर बन सकते हैं। बैंकिंग या किसी पॉलिसी से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। पति-पत्नी और व्यापारिक साझेदारों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है। माता और भूमि से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है। बढ़ते खर्च के कारण आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। काम के सिलसिले में अनावश्यक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी और कारोबार में लाभ मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलने से कई मुश्किलों को आसानी से पार कर पाएंगे।
कन्या राशि
सप्ताह की शुरुआत में आप अपने पुराने और अटके हुए काम पूरे करने पर ध्यान देंगे। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। लाभ की स्थिति बनी रहेगी और परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अचानक मिलने वाला कोई लाभ आपका मन प्रसन्न कर सकता है।
तुला राशि
सप्ताह की शुरुआत से ही रुके हुए कामों को गति देने के प्रयास सफल हो सकते हैं। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने के साथ लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी और संतान के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका ध्यान कामकाज पर अधिक रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्यतः अच्छा रह सकता है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों का साथ देने और उनके काम में मदद करने का अवसर मिलेगा। अचानक आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और विरोधियों पर विजय मिल सकती है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपके प्रयास सफल होंगे और भाग्य का भी साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं। हालांकि पिता से जुड़े मामलों और सरकारी कार्यों में कुछ अड़चन आ सकती है। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। माता की सेवा करने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि
स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह कुछ चिंता रह सकती है। यात्राओं के योग बनेंगे, लेकिन ये यात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से थकाने वाली हो सकती हैं। अनावश्यक बातचीत से दूर रहें, क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्च भी अधिक रह सकता है। पति-पत्नी और संतान के बीच तालमेल बिगड़ने की आशंका है। किसी की ओर से उपहार मिल सकता है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आप कई कामों में व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में समय अच्छा बीतेगा और कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि थकान और सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ बना रहेगा।
मीन राशि
इस सप्ताह स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ लोगों के साथ मतभेद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी के लिए किए गए आवेदन में सफलता मिलने के योग हैं।
नोट: साप्ताहिक राशिफल लग्न राशि के आधार पर सामान्य भविष्यफल है। इसमें बताए गए परिणाम सभी जातकों पर समान रूप से लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। किसी निश्चित परिणाम तक पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतरदशा और जन्मपत्री का विस्तृत अध्ययन कराना उचित माना जाता है।


