hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विवेक अग्निहोत्री को मिला होली का उपहार, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > विवेक अग्निहोत्री को मिला होली का उपहार, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’
बॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

विवेक अग्निहोत्री को मिला होली का उपहार, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’

Vinayak Barot
Last updated: March 18, 2022 7:55 pm
Vinayak Barot
Published: March 18, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 18 मार्च। विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को माउथ पब्लिसिटी का तगड़ा फायदा मिल रहा है। फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब प्रमोट कर रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि पहले दिन से ही फिल्म ने तेजी से कमाई शुरू की और अब सात दिनों के अंदर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

पहले 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 106.80 करोड़ 

होली के खास दिन पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो चुका है और यह जानकारी खुद विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने बताया कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पहले सात दिनों में ही कुल 106.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अग्निहोत्री के इस पोस्ट को भी फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

आने वाले दिनों में और भी तगड़ी कमाई कर सकती है फिल्म

फिल्मी पंडितों का अनुमान है कि फिल्म आने वाले दिनों में और भी तगड़ी कमाई कर सकती है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। विवेक के पोस्ट पर कई फैन्स ने लिखा है कि ये फिल्म सिर्फ 100 नहीं बल्कि 400-500 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

गत 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म का कलेक्शन धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने अगले दो दिन 15- 15 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ता ही गया।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। पीएम मोदी के साथ फिल्म की टीम ने मुलाकात भी की थी, जिसके फोटोज वीडियो खूब वायरल हुए थे। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, चिन्मय और पल्लवी जोशी प्रमुख किरदारों में हैं।

You Might Also Like

AIMIM प्रमुख ओवैसी की मांग – पाक सेना प्रमुख की धमकी को अमेरिका के समक्ष मजबूती से उठाए केंद्र सरकार
बाबा रामदेव का विरोध : देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर आज मना रहे ‘काला दिवस’, एम्स का भी समर्थन
गौतम अडानी के घर बजेगी शहनाई, छोटे बेटे जीत की हीरा कारोबारी की बेटी संग हुई सगाई
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का नया गाना ‘रसिया’ रिलीज, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दिखी जबर्दस्त केमिस्ट्री
बलूचिस्‍तान में बलूच विद्रोहियों का भीषण हमला, 100 पाकिस्‍तानी सैनिकों को मारने का दावा
TAGGED:100-crore-clubbollywoodThe Gift of HoliThe Kashmir FilesVivek Agnihotri
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?