hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यहार मामले में हटाए गए लखीसराय के डीएसपी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यहार मामले में हटाए गए लखीसराय के डीएसपी
राष्ट्रीयहिन्दी

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यहार मामले में हटाए गए लखीसराय के डीएसपी

Vinayak Barot
Last updated: March 18, 2022 7:35 pm
Vinayak Barot
Published: March 18, 2022
Share
SHARE

पटना, 18 मार्च। बिहार विधानसभा अध्यक्ष व लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सुर्खियों में आए लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का सरकार ने तबादला कर दिया है।

रंजन कुमार को अरेराज का डीएसपी बनाया गया

रंजन कुमार को लखीसराय से हटाते हुए अब मोतिहारी में अरेराज का डीएसपी बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह पर पटना जिले के दानापुर में बतौर एसडीपीओ पदस्थापित सैयद इमरान मसूद को लखीसराय का एसडीपीओ बनाया गया है। इमरान मसूद 2018 बैच के आईपीएस हैं।

फजीहत झेलने के बाद राज्य सरकार ने अपनाया समझौता फार्मूला

गौरतलब है कि डीएसपी रंजन कुमार पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। इसे लेकर विधानसभा तक में हंगामा हुआ था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा अध्यक्ष के सामने आ खड़े हुए थे। आखिरकार, लंबे गतिरोध के बाद सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष की मांग को मान ली है और भारी फजीहत के बाद रंजन कुमार का तबादला कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। रंजन कुमार समेत दो थानेदारों के ऊपर विधानसभा अध्यक्ष के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा था। यह मामला बाद में बिहार विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति के पास पहुंचा।

सीएम नीतीश इस प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष पर बिफर पड़े थे

भाजपा के विधायकों ने इस मामले को बार-बार विधानसभा में भी उठाया। राजद भी उनके साथ खड़ी नजर आई। जब लखीसराय में पुलिस की कार्यशैली को लेकर विधानसभा में सवाल-जवाब हो रहा था, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर जमकर बरसे भी थे। बाद में विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एक दिन सदन की कार्यवाही से दूर भी रहे। आखिरकार सरकार ने समझौते का फार्मूला अपनाया और रंजन कुमार को वहां से हटाने का फैसला किया।

गृह विभाग ने तीन डीएसपी बदले

बिहार गृह विभाग ने शुक्रवार को तीन डीएसपी के तबादले किए। रंजन कुमार और आईपीएस सैयद इमरान मसूद के अलावा दानापुर के डीएसपी आईपीएस अभिनव घिमन बने हैं। इससे पहले विरुपुर थाना अध्यक्ष का तबादला कर नजदीक के ही थाना पिपरिया का थाना अध्यक्ष बनाया गया था। एसडीपीओ रंजन कुमार ढाई साल से लखीसराय में पदस्थापित थे। सैयद इमरान मसूद की पदस्थापना को लेकर कहा जा रहा है कि पहली बार जिले में किसी आईपीएस की बतौर एसडीपीओ पदस्थापना हुई है।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : एटीएस को बड़ी कामयाबी, 3 रोहिंग्या मानव तस्कर गाजियाबाद से गिरफ्तार
अमेरिका ने भारत को सौंपे खतरनाक अपाचे हेलीकॉप्टर, पाकिस्तानी सीमा के पास जोधपुर में होगी तैनाती
दिल्ली सरकार का फैसला: सभी अस्पतालों में अब 24 घंटे होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट
बोधगया में दौरे के बीच दलाई लामा की जासूसी! पुलिस ने चीन की संदिग्ध महिला का स्केच किया जारी
यूपी चुनाव : सीएम योगी ने नामांकन के लिए प्रस्तावकों के चयन में भी साधा समीकरण  
TAGGED:biharCM NITISH KUMARDSP of LakhisaraiRanjan KumarSpeaker of the AssemblyVijay Kumar Sinha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?