hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विनेश फोगाट की ओलम्पिक रजत पदक की उम्मीदें खत्म, CAS ने खारिज की अपील
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विनेश फोगाट की ओलम्पिक रजत पदक की उम्मीदें खत्म, CAS ने खारिज की अपील
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

विनेश फोगाट की ओलम्पिक रजत पदक की उम्मीदें खत्म, CAS ने खारिज की अपील

Revoi Editor
Last updated: August 15, 2024 1:23 am
Revoi Editor
Published: August 15, 2024
Share
SHARE

पेरिस, 14 अगस्त। पेरिस ओलम्पिक खेलों में 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती फाइनल से पहले निर्धारित से ज्यादा वजन पाए जाने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की रजत पदक की उम्मीदें खत्म हो गई, जब कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फार स्पोर्ट्स (CAS) यानी खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग ने उनकी अपील खारिज कर दी। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

IOA अध्यक्ष पीटी उषा बोलीं – ‘पंचाट के फैसले से स्तब्ध और निराश हूं‘

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने एक बयान में कहा, ‘पहलवान विनेश फोगाट की युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) के खिलाफ दायर अपील पर खेल पंचाट के एकमात्र पंच के फैसले से स्तब्ध और निराश हूं। पेरिस ओलम्पिक खेलों में महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में साझा रजत पदक दिए जाने के विनेश के आवेदन को खारिज करने वाले 14 अगस्त के फैसले का प्रभावी हिस्सा विशेष रूप से उनके लिए और बड़े पैमाने पर खेल समुदाय के लिए महत्वपूर्ण निहितार्थ रखता है।’ अब इस फैसले के मायने हैं कि पेरिस ओलम्पिक में भारत के छह ही पदक होंगे, जिनमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।

फोगाट ने अपनी अपील में दिए थे ये तर्क

उल्लेखनीय है कि संबंधित भारवर्ग के फाइनल में पहुंचीं विनेश को फाइनल से पहले अयोग्य करार दिया गया था क्योंकि उनका वजन निर्धारित सीमा से सौ ग्राम अधिक पाया गया था। विनेश ने खुद को अयोग्य करार दिए जाने के बाद खेल पंचाट के सामने इस तर्क के साथ अपील दायर की थी कि वह सेमफाइनल बाउट जीत चुकी हैं, लिहाजा उन्हें रजत पदक दिया जाए।

दरअसल, विनेश फोगाट ने फाइनल से कुछ घंटे पहले CAS को लिखा था, ‘मेरा अभी वजन करा लिया जाए और मुझे फाइनल में खेलने दिया जाए। जब विनेश की ओर से यह अपील की गई तो उससे करीब तीन साढ़े तीन घंटे बाद फाइनल होना था। हालांकि कोर्ट ने उस अपील को अस्वीकार करते हुए कहा था कि सब कुछ तय हो चुका है और अब फाइनल कुछ ही देर में शुरू होगा।

वहीं, दूसरी अपील विनेश की यह थी कि उन्होंने सेमीफाइनल तक जीता है तो कम से कम उनको संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल मिलना चाहिए। लेकिन खेल पंचाट ने उनकी यह अपील भी खारिज कर दी। पहले जानकारी दी गई थी कि CAS का फैसला 16 अगस्त को आएगा, लेकिन उसने आज शाम ही अपना फैसला सुना दिया।

You Might Also Like

वरुण गांधी की पीएम मोदी से टेनी की बर्खास्तगी और एमएसपी कानून बनाने की मांग
दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी वाला ईमेल आया, मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर
देवनीमोरी के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, पीएम मोदी ने व्यक्त किया आभार
अहमदाबाद के पास सूफी संत, उनके परिजनों की कब्रें तोड़े जाने के बाद झड़प, 35 लोग गिरफ्तार
टीएमसी से टिकट नहीं मिलने पर भड़के अर्जुन सिंह, कहा – ‘भाजपा में करूंगा वापसी’
TAGGED:Olympic silver medal CASrejects Phogat's appealVinesh Phogat's hopes are over
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?