hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश- बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश- बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
अपराधचुनावजीवनशैलीदेश-विदेशरक्षाराजनीतिहिन्दी

उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश- बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई

Vinayak Barot
Last updated: February 9, 2024 1:34 pm
Vinayak Barot
Published: February 9, 2024
Share
SHARE

देहरादून, 9 फरवरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी के बनफुलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी, नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें। उन्होंने एडीजी, कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी, नैनीताल को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा आगजनी और पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाये। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव/ एडीजी अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव, जे. सी कांडपाल उपस्थित थे।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची, 50 महिलाओं में उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल
तीन दशक पुराने फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले में मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा, 2.2 लाख रुपये का जुर्माना
राहुल गांधी बोले – महिला आरक्षण विधेयक अधूरा, इसमें ओबीसी कोटा जोड़ा जाना चाहिए
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में लगभग 35 हजार नए संक्रमित, रिकवरी रेट में तनिक सुधार
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप, कहा- कुछ दल देश में शांति देखकर खुश नहीं हैं
TAGGED:CM DhamiUTTARAKHAND
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

August 11, 2026

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?