hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : एक जुलाई से खुलेंगे 1 से 8वीं कक्षा तक के स्कूल, सिर्फ प्रशासनिक कार्य होंगे, बच्चों पर रोक जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > शिक्षा > उत्तर प्रदेश : एक जुलाई से खुलेंगे 1 से 8वीं कक्षा तक के स्कूल, सिर्फ प्रशासनिक कार्य होंगे, बच्चों पर रोक जारी
शिक्षाहिन्दी

उत्तर प्रदेश : एक जुलाई से खुलेंगे 1 से 8वीं कक्षा तक के स्कूल, सिर्फ प्रशासनिक कार्य होंगे, बच्चों पर रोक जारी

Vinayak Barot
Last updated: June 16, 2021 12:12 pm
Vinayak Barot
Published: June 16, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 16 जून। कोरोना संक्रमण में कमी के बीच हालात सुधरने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार अनलॉक प्रक्रिया के तहत छूट का दायरा लगातार बढ़ा रही है। इसी क्रम में अब राज्यभर में एक से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को एक जुलाई से खोलने का फैसला किया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की तरफ से जारी आदेश स्कूलों को सिर्फ प्रशासनिक कार्यों के लिए ही खोला जा सकेगा और आवश्यकता के हिसाब से उपस्थिति के संबंध में छूट दी जा सकती है। लेकिन बच्चों के स्कूल जाने पर रोक जारी रहेगी। ज्ञातव्य है कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को 15 जून से खोला जाना था। समझा जाता है कि माध्यमिक स्तर के स्कूल भी गर्मी की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से खुल जाएंगे।

वस्तुतः बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए यह व्यवस्था की गई है। निजी स्कूलों के संबंध में विद्यालय प्रबंधन को शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में फैसला लेने का अधिकार दिया गया है। स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर ही व्यवस्था करनी होगी।

ई-पाठशाला के माध्यम से कक्षाएं चलती रहेंगी

आदेश के अनुसार ई-पाठशाला के माध्यम से कक्षाएं चलती रहेंगी। इस दौरान शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराना होगा। मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत प्रेषित परिवर्तन लागत की धनराशि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में समय अंतर्गत प्रेषित करना तथा ग्राम खाद्यान्न का विवरण करना होगा।

इसके अलावा निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराना होगा। परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प की गतिविधियों को पूरा कराना होगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा अन्य महत्वपूर्ण कार्य एवं दायित्व का संचालन करना होगा।

You Might Also Like

संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर की ललकार – ‘वे दिन चले गए, जब कुछ देश एजेंडा सेट करते थे’
तेजस्वी यादव के दावे पर चुनाव आयोग का जवाब – ‘ध्यान से देख लें वोटर लिस्ट में अपना नाम’
अग्निपथ स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई मुहर, कहा – मनमानी नहीं कही जा सकती योजना
भारत से इस वर्ष 1.75 लाख से अधिक लोग करेंगे हज, दिल्ली एयरपोर्ट से आज पहली फ्लाइट रवाना
चीन ने टेक्नोलॉजी और मीडिया पर कंट्रोल कर उइगर की समस्या दुनिया से छुपाई
TAGGED:Cmoopenschoolup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?