hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी को ‘मराठी राबड़ी देवी’ कहने पर हंगामा, शिवसेना का भाजपा पर प्रहार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र : सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी को ‘मराठी राबड़ी देवी’ कहने पर हंगामा, शिवसेना का भाजपा पर प्रहार
राजनीतिहिन्दी

महाराष्ट्र : सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी को ‘मराठी राबड़ी देवी’ कहने पर हंगामा, शिवसेना का भाजपा पर प्रहार

Vinayak Barot
Last updated: January 7, 2022 6:36 pm
Vinayak Barot
Published: January 7, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 7 जनवरी। मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे पर भाजपा नेता जितेन गजरिया के कथित ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा उस शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बहू पर अपमानजनक टिप्पणी कर रही है, जिसने उसे राजनीति में बड़ा नाम बनने में मदद की।

दरअसल, जितेन गजरिया ने गत 4 जनवरी को सीएम की पत्नी रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर ‘मराठी राबड़ी देवी’ कैप्शन के साथ पोस्ट की थी। इसके बाद 5 जनवरी को जितेन ने अपने इसी ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लिखा कि शिव सैनिक इस ट्वीट के लिए पुलिस से मेरे खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। यहां क्या आपत्तिजनक है?

So Shiv Sainiks are asking Police to take action against me for this tweet. What's objectionable here?

At worse Rabru Sevi should feel offended. https://t.co/RPOuh2e0EB

— Jiten Gajaria (@jitengajaria) January 5, 2022

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने गजरिया पर की तीखी टिप्पणी

पेडनेकर ने कहा, ‘कौन हैं जितेन गजरिया? वह कंगारू की तरह एनसीपी से भारतीय जनता पार्टी में कूद कर चले गए हैं और आज महाराष्ट्र की महिलाओं के बारे में, रश्मि भाभी के बारे में ऐसी अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। रश्मि भाभी, जिन्हें हम बालासाहेब ठाकरे की बहू, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी और आदित्य ठाकरे की मां के तौर पर जानते हैं, उन्हें घसीटने का क्या कारण हो सकता है?’

गजरिया सामने आए तो शिवसेना की महिला आघाड़ी उन्हें देख लेगी

मुंबई की मेयर ने कहा, ‘बालासाहेब ठाकरे ने खुद भाजपा का हाथ पकड़कर पार्टी को खड़ा किया और राजनीति में बड़ा बनाया। आज वे उनकी बहू के खिलाफ ही अपशब्द कह रहे हैं। उन्हें इतना अभिमान कहां से आया? मैं चुनौती देती हूं कि जो भी हो, यह गजरिया हमारे सामने आए तो शिवसेना की महिला आघाड़ी उन्हें देख लेगी।’

वस्तुतः ट्विटर पर गजेन की पोस्ट में रश्मि ठाकरे पर की गई टिप्पणी को सीएम उद्धव के स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसका अर्थ है कि रश्मि अब उनका पद संभालेंगी। जैसे राबड़ी देवी ने बिहार में पदभार संभाला था, जब उनके पति लालू प्रसाद को चारा घोटाले में इस्तीफा देना पड़ा था। जितेन के ट्विटर पर करीब 19.3 हजार फॉलोअर्स  हैं।

जितेन को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था

गौरतलब है कि टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद गजरिया ने ट्विटर पोस्ट को डिलीट कर दिया था। लेकिन हंगामा थमा नहीं तो मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की साइबर सेल ने गुरुवार की शाम पूछताछ के लिए बुलाया था। जितेन को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में मौजूद देखा गया था।

पुणे में भी केस दर्ज, भाजपा का पुलिस के दुरुपयोगा का शिवसेना पर आरोप

इस बीच भाजपा नेता के खिलाफ पुणे पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। इस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए उद्धव सरकार पर पुलिस का दुरुपयोग करने और अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि जब हेमा मालिनी के बारे में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने अभद्र टिप्पणी की तो कार्रवाई नहीं हुई और अब ट्विटर पर कुछ लिखे तो सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर परेशान कर रही है।

You Might Also Like

अब कोहरे के कारण विलम्बित नहीं होगी उड़ान : सिंधिया ने उड़ान सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए पेश की कार्ययोजना
‘हिट-एंड-रन’ कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन, मुंबई में 50 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई
भाषा विवाद पर भाजपा सांसद दुबे की टिप्पणी अनुचित, बोले फडणवीस – इससे भ्रम पैदा होने का खतरा
यूपी के देवरिया में भीषण सड़क हादसा : 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
यूपी में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार : उमा भारती
TAGGED:'Marathi Rabri Devi'BJPCM Uddhav ThackerayCM's wife Rashmi ThackerayMAHARASHTRAshiv sena
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?