hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने वचुर्अल माध्‍यम से कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने वचुर्अल माध्‍यम से कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने वचुर्अल माध्‍यम से कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया

Vinayak Barot
Last updated: January 7, 2022 7:26 pm
Vinayak Barot
Published: January 7, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडिया कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से कोलकाता में चितरंजन राष्‍ट्रीय कैंसर संस्‍थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। इस संस्‍थान से कैंसर से पीड़ित गरीब और आम लोगों को मदद मिलेगी। यह कैंपस विशेष रूप से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों को व्यापक सुविधा प्रदान करेगा।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘देश के हर नागरिक तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के राष्ट्रीय संकल्पों को मजबूत करते हुए आज हमने एक और कदम बढ़ाया है। चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का यह दूसरा कैंपस पश्चिम बंगाल के अनेक नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है।’

कैंसर के इलाज में जरूरी दवाओं की कीमतों में काफी कमी की गई है

प्रधानमंत्री ने कहा कि कैंसर की बीमारी तो ऐसी है, जिसका नाम सुनते ही गरीब और मध्यम वर्ग हिम्मत हारने लगता था। गरीब को इसी कुचक्र, इसी चिंता से बाहर निकालने के लिए देश सस्ते और सुलभ इलाज के लिए निरंतर कदम उठा रहा है। बीते सालों में कैंसर के इलाज के लिए जरूरी दवाओं की कीमतों में काफी कमी की गई है।

PM-JAY के तहत 2.60 करोड़ से ज्यादा मरीज अपना मुफ्त इलाज करा चुके

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना आज affordable और inclusive healthcare के मामले में एक ग्लोबल बेंचमार्क बन रही है। PM-JAY के तहत देशभर में 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा मरीज, अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं।

देश आज 22 एम्स के सशक्त नेटवर्क की तरफ बढ़ रहा

पीएम मोदी ने कहा, ‘वर्ष 2014 तक देश में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की संख्या 90 हजार के आसपास थी। पिछले सात सालों में इनमें 60 हजार नई सीटें जोड़ी गई हैं। वर्ष 2014 में हमारे यहां सिर्फ 6 एम्स होते थे। देश आज 22 एम्स के सशक्त नेटवर्क की तरफ बढ़ रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘अंधेरा जितना घना होता है प्रकाश का महत्व उतना ही ज्यादा होता है। चुनौतियां जितनी जितनी बड़ी होती हैं हौंसला उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है और लड़ाई जितनी कठिन हो, अस्‍त्र-शस्‍त्र उतने ही जरूरी हो जाते हैं।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोलकाता के न्यूटाउन में दूसरे परिसर के उद्धाटन अवसर पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं।

यह परिसर देश के सभी भागों में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के विस्‍तार और इन्‍हें उन्‍नत बनाने के प्रधानमंत्री की परिकल्‍पना के अनुरूप निर्मित किया गया है। संस्‍थान में कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए इसका विस्‍तार जरूरी हो गया था। दूसरे परिसर से यह जरूरत पूरी हो सकेगी।

उन्‍नत कैंसर अनुसंधान केंद्र के रूप में भी काम करेगा यह संस्थान

कैंसर संस्‍थान के दूसरे परिसर के निर्माण पर 530 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें से लगभग 400 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने दिए हैं। शेष 25 प्रतिशत राशि पश्चिम बंगाल सरकार ने उपलब्‍ध कराई है। इस परिसर में 460 बिस्‍तरों की कैंसर यूनिट की व्‍यवस्‍था होगी, जो आधुनिक नैदानिक और उपचार सुविधाओं से युक्‍त होगा। यह एक उन्‍नत कैंसर अनुसंधान केंद्र के रूप में भी काम करेगा।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरि का इस्तीफा, महिला अधिकारी को पीटने की धमकी देने पर विवादों में फंसे
बांग्‍लादेश में हालात और बिगड़े, हिंसा के बीच पीएम शेख हसीना ने इस्‍तीफा देकर देश छोड़ा, सेना ने संभाली कमान
जयशंकर ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की; समकालीन चुनौतियों पर चर्चा की
भाजपा ने कर्नाटक के अवैध धनराशि अंतरण मामले की एसआईटी जांच की खारिज, कहा- हो सीबीआई जांच
RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी’ व ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाने की वकालत की
TAGGED:Chittaranjan National Cancer InstituteKolkatapm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?